April 21, 2026

वाराणसी ब्रेकिंग

Spread the love

वाराणसी।भोजूबीर पंचकोसी मार्ग पर स्थित शिव मंदिर की जमीन पर कब्ज़े को लेकर बवाल।स्थानीय लोगों का कहना है की पहले भी मंदिर और पोखरे की जमीन को अवैध तरीके से कब्जा किया जा चुका है जिसके बाद अब कचहरी से तथ्यों को छिपा कर एक फर्जी आदेश के तहत फिर से बची हुई जमीन पर कब्जे का प्रयास आज नवरचना कान्वेंट स्कूल के मालिक के द्वारा की जा रही थी,जबकि इस संबंध में याचिका दाखिल करने वाले कब्बल यादव कहते हैं की गलत तरीके से आदेश करवाकर स्कूल के मालिक प्रशासन को गुमराह करके मंदिर,समाज की जमीन पर कब्ज़ा करना चाहते है जो गलत है।क्षेत्र में जब मंदिर के जमीन कब्ज़े की बात पता चली तो खलबली मच गई और सपा नेता मनोज यादव गोलू,हिन्दू युवा वाहिनी के आनंद गोस्वामी,कब्बल यादव सहित सैकड़ों इलाकाई लोगों मौके पर पहुंच गए और कार्यवाही का प्रबल विरोध किया,जिसके कारण काम शुरु ही नहीं हो सका।विरोध को देखते हुए शिवपुर पुलिस नें कानूनगो और लेखपाल को भी बुलाया और कागजों को एकत्रित कर पहले संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पक्षकारों को जाने की बात तय कर मौके पर शांति बनाई।