सीएम योगी आज दो दिवसीय दौरे पर आएंगे वाराणसी
जौनपुर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बूथ पदाधिकारियों के संवाद कार्यक्रम के बाद शाम में पहुचेंगे वाराणसी ।
सीएम सर्किट हाउस में रविदास जयंती के दौरान पीएम के आगमन और उस दौरान होने वालों आयोजनों को लेकर आलाधिकारियों संग करेंगे समीक्षा बैठक।
बैठक के बाद सीएम योगी स्थलीय निरीक्षण पर निकलेंगे और सीधे बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे जहां चल रहे कॉरिडोर का काम देखने के साथ मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगे। इसके बाद सीएम योगी अन्य विकास की चल रही परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते है।
रात्रिविश्राम सीएम वाराणसी सर्किट हाउस में करेंगे
अगले दिन शनिवार को बीएचयू के आईआईटी के शताब्दी समारोह में शिरकत करने के बाद झांसी के लिए रवाना होंगे सीएम योगी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-