वाराणसी/बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन में एयर इंडिया के टिकट बुकिंग काउंटर में आग लगने के बाद मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गयी आग लगने के बाद करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया वाराणसी (जे एन एन) लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन में एयर इंडिया के टिकट बुकिंग काउंटर में आग लगने के बाद इस पर करीब आधे घंटे बाद काबू पाया गया नही तो आग बहुत बड़ी घटना का कारण बन सकती थी आग लगने की जानकारी प्राप्त होते ही( सी आई एस एफ)के जवानों ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी उसके बाद सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया और एयरपोर्ट के ऑपरेशनल क्षेत्र में खड़ी अत्याधुनिक फायर टैंक को लेकर एयरपोर्ट के फायरकर्मी ने तत्काल मौके पर पहुंची आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक एक कंप्यूटर,प्रिंटर के साथ फर्नीचर जल चुका था इस घटना पर अधिकारियों का कहना है कि यह आग शार्ट सर्किट से लगी है फिलहाल आग बुझाने के बाद उसकी जांच प्रारंभ की जाएगी आग लगने से कितने का नुकसान हुआ अभी यह स्पष्ट नहीं हो सकता है ,एयरपोर्ट पर सुबह एयर इंडिया का कोई विमान नहीं आता है यहां पहला विमान 11:35 दिल्ली से वाराणसी आता है यही कारण था कि सुबह घटना के समय एयरलाइंस का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा और काउंटर बंद था आग लगने के बाद एयरलाइंस के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया जिससे एयरलाइंस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए वहीं आग लगने के समय पर जानकारी हो जाने से जल्दी आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो किसी बड़े नुकसान से इनकार नहीं किया जाता है यहां पर बाबतपुर एयरपोर्ट टर्मिनल मेनेजर का कार्यालय भी एलाइंस काउंटर से सटा है इसके साथ ही सभी एयरलाइंस के काउंटर भी आसपास ही है।
रिपोर्टर–सतीश कुमार

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza