वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक- वाराणसी के निर्देशन में जनपद में वर्तमान समय में चल रही मादक पदार्थों व पशु की तस्करी , रोकथाम जुर्म जरायम, चेकिग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन का अभियान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी बडागाँव के निर्देशन में दिनांक 09.01.19 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र संदिग्ध वाहन व्यक्ति रोक थाम जुर्म जरायम हेतु कछवां रोड बाजार स्थित NH2 के बगल में प्रकाश हास्पिटल के सामने वाहनो की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर खास ने पास आकर बताया कि एक इंडिका कार मे कुछ व्यक्ति अवैध गाँजा लेकर वाराणसी की तरफ से आ रहे है जो प्रयागराज की तऱफ जायेगे । इस सूचना पर विश्वास प्रकाश हास्पिटल कछवां चौराहाथाना मिर्जामुराद पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक कार नम्बर UP 34N 7387 को रोका गया तो पुलिस बल को देखकर कार चालक तेजी से भागने लगा । जिसको पुलिस बल द्वारा जाम लगने के कारण वाहन को लगभग 50 मीटर दौड़ाकर रोक लिया गया । उक्त वाहन मे बैठे दो व्यक्तियो चालक सहित को पकड़ लिया गया । पकड़े गए व्यक्तोयो से गाड़ी की डिग्गी खोलवाकर देखा गया तो पिछे की डिग्गी मे एक सफेद बोरी मे कुछ सामान रखा पाया गया बोरी को खुलवाकर देखा गया तो खाकी रंग के कागज लगा सेलो टेप से पैक किए गए तीन बण्डल बरामद हुए जिनमें कुल 18.300 KG अवैध गाँजा बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना मिर्जामुराद मु0अ0स0 07/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारअभियुक्तका नाम व पता-*
1.भुवर मुसहर पुत्र गनेश मुसहर उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी ग्राम मसार थाना उदवतनगर जनपद आरा ( बिहार)
2. भोला यादव पुत्र कैलाश यादव उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम मसार थाना उदवतनगर जनपद आरा ( बिहार)
*बरामदगी*
18किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा व एक अदद कार इंडिका वेस्टा नं0 UP34 N7387
*पुलिस टीम का विवरण–*
प्र0नि0 वैभव सिंह, उनि0 सुरेन्द्र प्रसाद यादव चौकी प्रभारी कछवाँरोड, हे0का0 वीरेन्द्रकुमारदुबे, हे0का0 हिन्छलाल, का0 शिवबहादुरखान, का0 उपेन्द्रबहादुरसिंह
प्रभारी निरीक्षक
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max