वाराणसी :दिनांक 29.10.2018 को थाना कैंट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 1174/18 419,420,467,468,471,120B भा0द0वि0 थाना कैण्ट का *वांछित अभियुक्त मुंशी यादव पुत्र राम मूरत यादव नि0 गड़के पो0 कोल्हुआ थाना अधौरा जिला कैमूर बिहार* को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पूछ ताछ के दौरान* अभियुक्त मुंशी यादव द्वारा बताया गया की हम लोगों का एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना उपेन्द्र कुमार निवासी अघौरा, कैमुर, जनपद भभुआ, बिहार व रजनीश कुमार निवासी मुंगेर, बिहार हैं जिसमें हम और अन्य व्यक्ति शामिल है। हम लोगों द्वारा विभिन्न राज्यों की विभिन्न परीक्षाओं में परीक्षार्थियों से मोटी रकम लेकर उनके स्थान पर अपना साल्वर बैठाते हैं और उनको परीक्षा में उत्तीर्ण कराते है। उपरोक्त रूपयों को उपेन्द्र कुमार व रजनीश कुमार द्वारा हम लोगों में बाँटा जाता है। परिक्षार्थियों का फर्जी आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र हम लोगों द्वारा कूट रचित कर बनाया जाता है। जिनके आधार पर हम लोग परीक्षा केन्द्रों पर आसानी से प्रवेश पा जाते है। जिससे मोटी रकम प्राप्त होती है । जिसे आपस में हम लोग बांट लेते हैं ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
मुंशी यादव पुत्र राम मूरत यादव नि0 गड़के पो0 कोल्हुआ थाना अधौरा जिला कैमूर बिहार
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव रंजन उपाध्याय, उ0नि0 श्री अजीत पासवान, उ0नि0 श्री अशोक कुमार क्राइम टीम कैण्ट, वाराणसी, हे0का0 अखिलेश कुमार उपाध्याय, का0 रामानन्द यादव क्राइम टीम कैण्ट, वाराणसी, का0 धर्मदेव चौहान क्राइम टीम कैण्ट, का0 संतोष शाह थाना कैंट वाराणसी
प्रभारी निरीक्षक
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza