वाराणसी आज दिनांक 08.11.2018 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वाराणसी श्री आनन्द कुलकर्णी द्वारा यातायात पुलिस लाइन, वाराणसी का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन, डा0 अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात, श्री अर्जुन सिंह व यातायात निरीक्षक, श्री वीरेन्द्र कुमार दूबे मौजूद रहे। साफ-सफाई सन्तोष जनक रही तथा यातायात संचालन/यातायात उपकरणों/बैरकों में साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था के सम्बन्ध में यातायात निरीक्षक को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गयेः-
1. यातायात पुलिस लाइन में पड़े पुराने बैरियर को ठीक/पेन्ट कराकर यातायात संचालन में उपयोग किया जाय।
2. यातायात पुलिस लाइन में स्थित बैरकों की छतों को ठीक करायें एवं बैरकों तथा मेस में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था किया जाय। यातायात पुलिस लाइन परिसर में जवानो हेतु 01-अदद बैरक, 01-स्टोर व 03-अदद बाथरूम बनाने का प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराने हेतु कहा गया।
3. यातायात पुलिस लाइन में काफी समय से सीज पड़ी गाड़ियों को विधिक कार्यवाही कराते हुए निस्तारण किया जाय।
4. यातायात पुलिस लाइन में निस्प्रयोज्य पड़े उपकरणों/सरकारी सम्पत्तियों को विधिक कार्यवाही कराकर पुलिस लाइन में जमा करायें।
5. व्हील क्लैम्प, बाडी वार्न कैमरा, एलईडी लाईट, रोड ब्लिंकर्स, लाउड हेलर व क्यू-मैनेजर को आवश्यकतानुसार थाने/चैकियों पर वितरित करायें।
6. ट्रैफिक सुधार हेतु निदेशालय से जो धन आवंटित हुए है उनसे ऐसे यातायात उकरण की खरीद्दारी की जाय जिनकी बैट्री रिचार्जेबल हो। ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की खरीद्दारी की जाय। ऐसे सामानों की खरीद्दारी न की जाय जिनका उपयोग न हो। जी0ई0एम0 पोर्टल से खरीद्दारी की जाय, जी0ई0एम0 पोर्टल पर उपलब्ध न होने पर ई-टेण्डरिंग के माध्यम से खरीद्दारी की जाय। स्टोर में एक बड़ा चार्जिंग बोर्ड बनाया जाय जिससे उपकरणों को चार्ज किया जाता रहे एवं उनकी सक्रियता बनी रहे।
7. प्रत्येक शुक्रवार को स्टोर से यातायात उपकरणों को बाहर निकाल कर उसकी उपयोगिता एवं उनके संचालन के बारे में कर्मचारीगणों को बताया जाय।
8. स्टोर में उपलब्ध डिजीटल कैमरा को आवश्यकतानुसार क्षेत्राधिकारीगणों को वितरित किया जाय। तथा कर्मचारीगणों को फ्लोरोसेन्ट जैकेट का वितरण किया जाय जिसको वे ड्यूटी के दौरान अपने साथ रखेंगे।
9. इंगिलिसिया लाइन की तरफ से काशीविद्यापीठ की तरफ जाने वाले रास्ते पर काशीविद्यापीठ के पास स्थित यूं-टर्न को चैड़ा कराया जाय एवं डिवाइडर हटाया जाय।
10. यातायात पुलिस के जवानों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने, ड्यूटी में समय से पहुँचने व लगन से ड्यूटी करने हेतु कहा गया। अप्रवासीय भारतीय दिवस-2019 को देखते हुए कर्मचारीगणों को एक समान वर्दी व जैकेट (खाकी) धारण करने हेतु कहा गया जिससे की समरूपता बनी रहे। अप्रवासीय भारतीय दिवस-2019 को देखते हुए यातायात पुलिस कर्मियों को कैप्सूल ट्रैनिंग देने हेतु निर्देशित किया गया।
11. यातायात पुलिस के उपयोग हेतु क्रेन के क्रय का प्रस्ताव बनाकर भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
12. कार्यालय का भौतिक सत्यापन किया गया रजिस्टर का रख-रखाव सही पाया गया तथा अभिलेखों को अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।
13. यातायात पुलिस लाइन कार्यालय के उपयोग हेतु एक अदद कम्प्यूटर मय प्रिंटर एवं एक अदद फोटोकापियर मशीन क्रय करने हेतु निर्देशित किया गया।
14. पाँच माडल चैराहे विकसित करते हुए उन पर सिग्नल लाइट्स, स्टाप लाइन, जेब्रा क्रासिंग बनाये जाने एवं उन पर कार्यवाही हेतु जीरो टालरेंन्स (उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध शत्-प्रतिशत कार्यवाही करने हेतु) की नीति लागू करने हेतु निर्देशित किया गया।…
प्रभारी निरीक्षक
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी




More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max