June 27, 2026

वाराणसी पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज और राज्‍यमंत्री जनरल वीके सिंह…

Spread the love

वाराणसी: अगले वर्ष जनवरी माह में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। इन तैयारियों का निरिक्षण करने के लिए सोमवार को विदेश मंत्री सुषम स्वराज, विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और उत्तर प्रदेश की प्रवासी भारतीय मंत्रालय की मंत्री स्वाति सिंह वाराणसी पहुँच चुकी हैं।विदेश मंत्री सुषम स्वराज के साथ सभी मंत्रीगण एक साथ बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दीन दयाल हस्तकला संकुल के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं।गौरतलब है कि प्रवासी भारतीय सम्मलेन जैसा अन्तरराष्ट्रीय आयोजन पहली बार उत्तर प्रदेश में हो रहा है। इस कार्यक्रम की स्टेट पार्टनर उत्तर प्रदेश सरकार है। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने सूबे के मुखिया अभी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे।वहीं आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और राज्य मंत्री स्वाति सिंह वाराणसी पहुंची हैं। आगामी 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री भी अपने वाराणसी दौरे पर प्रवासी भारतीय सम्मलेन की तैयारियों का जायजा लेंगे।