वाराणसी पुलिस : आपकी अपनी पुलिस
कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी फ़ोन+91-542-2502655/2502644,फैक्स-91-542-250145,ईमेल-sspvns-up@nic.in,Facebook-policevaranasi
संख्या: पीआरओ 85 /2018 दिनांक: अक्टूबर 27, 2018
*प्रेस नोट*
दिनांक 26.10.18 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा देख भाल क्षेत्र रात्रि गस्त रोकथाम जुर्म जरायम व पेण्डिंग विवेचना में मामूर होकर रुपापुर पेट्रोल पम्प के पास मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली वाराणसी के तरफ से 04 (चार) गाड़ियो पर जानवर लादकर कानपुर की ओर जायेंगे यदि जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते है। इस सूचना पर थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रुपापुर पेट्रोल पम्प के पास से 04 अदद वाहन संख्या यू०पी० 67 एटी 1159 ट्रक, यू०पी० 75 एटी 1109 ट्रक, यू०पी० 75 एम 6753 ट्रक, यू०पी० 27 एटी 2892 कण्टेनर ट्रक को घेरकर रोक लिया गया । ट्रक चालक सहित 05 ब्यक्तियो को पकड़कर, ट्रक को चेक किया गया तो 207 राशि जिन्दा भैंस व पड़वा व 34 राशि मृत भैंस /पड़वा व 04 अदद फर्जी नम्बर प्लेट बरामद हुआ । पकड़े गये ब्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम धर्मेन्द्र कुमार साह पुत्र राधेश्याम साह, मो0 सहनवाज पुत्र मो0 धन्नू , मो0 इजराइल पुत्र मो0 बुद्धू , मो0चाँद पुत्र यासिन, मो0 रिजवान पुत्र गुफरान बताये । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना मिर्जमुराद पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -*
1- धर्मेन्द्र कुमार साह पुत्र राधेश्याम साह निवासी – ग्राम कुदरा थाना कुदरा जिला-कैमूर बिहार उम्र लगभग 28 वर्ष
2- मो0 सहनवाज पुत्र मो0 धन्नू निवासी – ग्राम मुरादाबाद थाना- सासाराम जिला- रोहतास बिहार उम्र लगभग 22 वर्ष
3. मो0 इजराइल पुत्र मो0 बुद्धू निवासी – ग्राम आलमगंज थाना सासाराम जिला-रोहतास बिहार उम्र लगभग 37 वर्ष
4. मो0चाँद पुत्र यासिन निवासी – बसावा थाना बिनौली जिला- बागपत उम्र लगभग 23 वर्ष
5. मो0 रिजवान पुत्र गुफरान निवासी – बुधना खुर्द थाना किताबी जिला- मुजफ्फर नगर उम्र लगभग 22 वर्ष
*बरामदगी का विवरण –*
207 राशि जिन्दा भैंस व पड़वा व 34 राशि मृत भैंस व पड़वा व 04 अदद फर्जी नम्बर प्लेट व 04 अदद वाहन संख्या यूपी 67 एटी 1159 ट्रक, यूपी 75 एटी 1109 ट्रक, यूपी 75 एम 6753 ट्रक, यूपी 27 एटी 2892 कण्टेनर ट्रक
*पुलिस टीम का विवरण –*
1.उ0नि0 सुरेन्द्र प्रसाद यादव, उ0नि राम प्रकाश यादव, मु0आ0 विद्याभूषण शुक्ला, आरक्षी दीपक वर्मा, आरक्षी नरेन्द्र कुमार यादव थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
प्रभारी निरीक्षक
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी।

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza