September 22, 2026

वाराणसी नगर निगम ने नमो घाट पर लगाया एंट्री टिकट-

Spread the love

*वाराणसी नगर निगम ने नमो घाट पर लगाया एंट्री टिकट*

 

*भारी विरोध व नाराजगी को देखते हुए मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने आदेश किया रद*

 

नगर आयुक्त प्रणय सिंह की ओर से आदेश आने के बाद काशीवासियों की ओऱ से आपत्तियां जताई जाने लगीं। सोशल मीडिया पर टिकट ट्रोल होने लगा। भारी विरोध व नाराजगी को देखते हुए मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने आदेश को रद कर दिया,उन्होंने कहा कि गंगा में पानी अधिक होने की वजह से लोगों को फिलहाल तटवर्ती इलाकों में नहीं जाने का अनुरोध किया जा रहा है। अभी टिकट की कोई व्यवस्था लागू नहीं की जाएगी।