जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने कटिंग मीमोरियल इंटर कालेज तथा क्रिइश्चियन नर्सरी एवं प्राइमरी स्कूल परिसर का शनिवार को निरीक्षण कर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
*परिसर में निरीक्षण के दौरान स्कूल के साइकिल स्टैंड को कब्जा कर अवैध रूप से संचालित मैरेज लान की जांच कराने के निर्देश उपाध्यक्ष वीडीए को दिए। स्कूल परिसर में 8-10 लक्जरी बसों को खड़ी देख कर उसे सीज़ करने का आरटीओ को निर्देश देते हुए जांच के निर्देश दिए। मैरेज लान का कचरा स्कूल परिसर में फेंकने पर नगर निगम को 50000 रुपए जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया*।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने विद्यालय परिसर में मेन गेट के पास खाली जमीन पर अवैध रुप से पशु बांधे जाने की भी जांच करा कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। निरीक्षण के दौरान श्री अतुल कुमार अपर जिला मजिस्ट्रेट( प्रोटोकॉल), श्री गौरव सोगरवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, श्रीमती अनुज मलिक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं श्री मदनमोहन वर्मा अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) तथा श्री हरेंद्र सिंह प्रधानाचार्य कटिंग मीमोरियल इंटर कालेज उपस्थित रहे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-