November 1, 2026

वाराणसी के सदर तहसील में आगंतुकों के बैठने की कुर्सी जुगाड़ से चल रही-

Spread the love

*वाराणसी के सदर तहसील में आगंतुकों के बैठने की कुर्सी जुगाड़ से चल रही, ईंट के सहारे चलाया जा रहा काम* , जहां एक और देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ काशी के विकास के बारे में दिन रात एक किए हुए हैं स्वयं प्रधानमंत्री भी अपने संसदीय क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिख रहे हैं और लोगों को विकास के नाम पर काशी मॉडल अपनाने की बात कही जा रही है तो वही तहसील प्रशासन की उदासीनता इन सारे प्रयासों पर पानी फेरती नजर आ रही है ताजा मामला वाराणसी के गिलट बाजार स्थित सदर तहसील में देखने को मिला जहां तहसील परिसर में एसडीएम सदर तथा तहसीलदार सदर न्यायालय के बाहर आगंतुकों के लिए रखी गई कुर्सी ईंट के सहारे टिकी हुई है जिस पर बैठने में व्यक्ति हिचकीचाता है और बैठता भी है तो मजबूरी बस डरते डरते ऐसा नहीं है की कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों की नजर इस कुर्सी पर नहीं पड़ती होगी लेकिन उदासीनता के चलते स्थिति जस की तस है