0वाराणसी (उमेश चन्द्र मिश्र)। अपनी ज्योतिष से लोगों का भविष्य बताने वाले 52 वर्षीय डॉक्टर लक्ष्मण दास का लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण दास लीवर व पित्त की थैली की समस्या से काफी दिनों से ग्रसित चल रहे थे । जिनका इलाज लखनऊ स्थित पीजीआई में चल रहा था। बताते हैं कि डॉक्टर लक्ष्मण दास काफी दिनों से ज्योतिष के पेशे में सक्रिय थे और वाराणसी के ज्योतिष में उनका एक प्रख्यात नाम था। कई बार उन्होंने बड़ी-बड़ी भविष्यवाणियां भी की थी, इसके अलावा हमेशा किसी न किसी पर भविष्यवाणी करते रहते थे। अपना भविष्य जानने के लिए उनसे मिलने वालों की कतार लगी रहती थी , लेकिन समय और बीमारी के आगे किसकी चलती है। ज्योतिशाचार्य हो चाहे कोई भी हो एक दिन उसे इस दुनिया को छोड़ कर जाना ही पड़ता है। आखिर डॉ लक्ष्मण दास ज्योतिषाचार्य के साथ भी वही हुआ । जो विधि के अनुसार होता है , उन्होंने आज बृहस्पतिवार को अंतिम सांस ली। बता दें कि डॉक्टर लक्ष्मण दास का संकट मोचन मंदिर के पास एकता ज्योतिष परामर्श केंद्र भी है, जहां पर वह लोगों के भविष्य की जानकारी देते थे । इसके अलावा पत्रकारिता क्षेत्र में भी वह काफी सक्रिय थे, वाराणसी के नामी अखबार भारत एकता टाइम्स के पिछले दिनों संपादक भी रह चुके हैं लेकिन बाद में उन्होंने भारत एकता टाइम्स को बेच दिया लेकिन उसके संस्थापक के रूप में आज भी उनका नाम हैं।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-