*वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस : अपडेट*
थाना लालपुर पांडेयपुर में गत दिनों हुए ड्राइवर खलासी शूट आउट में हुआ सम्पूर्ण राज फाश ।
मुख्य शूटर *अनुज झा* जो मूलतः मधुबनी बिहार का है हुआ गिरफ्तार ।
घटना के समय पल्सर बाइक चलाने वाला यश सिंह भी गिरफ्तार, पल्सर बाइक बरामद ।
रेकी में सहयोग करने वाला युवक प्रमोद गुप्ता भी गिरफ्तार ।
घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (पिस्टल) और एक अन्य CMP भी बरामद ।
एक कंपनी के *कलेक्शन मनी* को लूटने की बनी थी योजना ।
पांडेयपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में बनी थी योजना ।
इस लूट को अंजाम देने के लिए कई बार ड्राई रिहर्सल भी किया था बदमाशों ने ।
उसके उपरांत कई बार अटेम्प्ट भी किया गया परंतु विफल रहे ।
*जेल में निरुद्ध झुन्ना पंडित और रवि पटेल हैं इस घटना के मास्टर माइंड* ।
रेस्टोरेंट संचालक दीपांकर पटेल सहित एक पंक्चर बनाने वाला अभिषेक पटेल उर्फ़ बच्चा और असलाह की सप्लाई करने वाले रोहित यादव की पुलिस को सरगर्मी से तलाश ।
कमिश्नरेट पुलिस की कई टीमें कर रही है छापेमारी ।
गिरफ्तार शुदा तीनों आरोपियों को पुलिस आज न्यायलय में पेश करेगी । अब तक इस घटना में कुल 5 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
*CP Varanasi*





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ