कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
***************
वाराणसी। बाबतपुर स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की 18 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। 70 लाख रुपये की लागत से प्रतिमा नोएडा में तैयार की जा रही है। इसका फाउंडेशन एयरपोर्ट पर बनकर तैयार हो गया है।
प्रतिमा को एक से दो महीने में एयरपोर्ट पर स्थापित कर दिया जाएगा। लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा की डिजाइन मूर्तिकार रामसुतार ने तैयार की है, जिन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा डिजाइन की थी।
बतातें चलें कि 2005 में वाराणसी एयरपोर्ट का नामकरण लालबहादुर शास्त्री के नाम पर किया गया था। शास्त्रीजी की प्रतिमा लगाने की मांग वर्ष 2014 में उठी। 2012 में इसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिया गया। इस पर एयरपोर्ट टर्मिनल के भीतर आगमन हाल में एक छोटी प्रतिमा स्थापित की गई।
इसका अनावरण तत्कालीन उड्डयन मंत्री अजीत सिंह तथा शास्त्रीजी के पुत्र अनिल शास्त्री ने किया था। प्रतिमा का निर्माण एयरपोर्ट अथॉरिटी करा रही है और नॉर्दर्न कोल फील्ड (एनसीएल) प्रायोजक है। एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया कि शास्त्रीजी की विशाल प्रतिमा को जाने माने मूर्तिकार रामसुतार ने डिजाइन किया है।
www.mvdindianews.in

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol