वाराणसी:कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी:दिनांक 20.11.2018 को परिक्षेत्रीय कार्यालय में श्रीमान् पुलिस माहनिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा वाराणसी शहर के यातायात के सम्बन्ध में एक गोष्ठी की गयी। उक्त गोष्ठी वरिष्ठ पुलिस वाराणसी/पुलिस अधीक्षक यातायात/क्षेत्राधिकारी यातायात/यातायात निरीक्षक एवं यातायात उ0नि0 ने प्रतिभाग किया गोष्ठी के दौरान वाराणसी जनपद के यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ व सुचारु रुप से चलाने हेतु पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा सम्बन्धित को निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये गये हैः-
1- महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात को यह निर्देश दिया गया है कि शहर के भीतर कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं के साथ सामान्जस्य बैठाकर उनके द्वारा किए जा रहे खुदाई आदि कार्यों से यातायात में बाधा उत्पन्न होने वाले स्थानों पर पावर प्वाइंट के माध्यम से समस्याओं को प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
2- जो कर्मचारी डियूटी हो वह अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी तरीके से अपने कार्यों को सम्पादित करें।
3- शहर में आवागमन के महत्वपूर्ण मार्गों पर यातायात बल को अधिक से अधिक संख्या में लगाकर सुगम संचालन की व्यवस्था करें एवं यातायात कर्मियों को डियुटी के दौरान आवश्यक उपकरण जिनकी आवश्यकता पड़ती है उसकी आपूर्ति करायी जाएगी।
4- वागनो ते पार्किंग हेतु सही स्थान का चुनाव करने आदि बिन्दुओं पर उक्त सम्बन्धितगणों को दिशा-निर्देश दिये गये।
*सोशल मीडिया प्रभारी
पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी




More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol