June 9, 2026

वांछित आरोपी धूमनगंज पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार-

Spread the love

वांछित आरोपी धूमनगंज पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

 

धूमनगंज प्रयागराज।थाना धूमनगंज की पुलिस थाने में पंजीकृत अपहण तथा अन्य धारा से जुड़े वांछित अभियुक्त को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा।पुलिस आयुक्त जनपद प्रयागराज रमित शर्मा द्वारा जिले में कानून ब्यवस्था कायम करने तथा वांछित अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार मुखबीर की खास सूचना पर पंजीकृत मुकदमा 446/2022 धारा363/366ए से सम्बंधित वांछित आरोपी को उसके दरवाजा के बाहर जगमल हाता राजरूपपुर थाना धूमनगंज से गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक के अनुशार गिरफ्तार थाना धूमनगंज के मकान नंबर 191/159 जगमल हाता राजपुर का राजकुमार कनौजिया पुत्र कमलेश को गिरफ्तारी जगह से थाने पर लाया गया जहाँ दर्ज मुकदमे से सम्बन्धित पूछताछ के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही पूरी की गई।गिरफ्तार टीम में उप निरीक्षक महेश मिश्र सिपाही हरिमोहन सिंह, सिपाही मानसिंह, महिला सिपाही अनामिका सिंह शामिल रहे।