June 22, 2026

वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी पर दर्ज हुई एक और एफआईआर-

Spread the love

वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी पर दर्ज हुई एक और एफआईआर,महिला ने लगाया गंभीर आरोप

 

लखनऊ।इस्लाम धर्म को छोड़कर पिछले साल हिन्दू बने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी की मुश्किल बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।हरिद्वार के धर्म संसद में मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में जेल बंद रिजवी के खिलाफ एक युवती ने राजधानी के सआदतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि रिजवी उर्फ त्यागी के बहकावे में आकर उसके पिता नौशाद अली ने उसका यौन शोषण किया।वसीम और पिता का ऑडियो वायरल हो रहा है, जिससे साफ है कि उसके खिलाफ वसीम रिजवी के कहने पर ही पिता ने शोषण किया। महिला ने इस मामले में वसीम रिजवी के अलावा छह अन्य लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।

 

महिला का आरोप है कि 2015 में अपने पिता की हरकतों का विरोध करने पर उसे उसकी मां और भाई को घर से निकाल दिया गया था।घर से निकाले जाने के बाद दूसरी जगह किराये पर रहने लगे।पिता वहां भी आकर परेशान करना शुरू कर दिया और उसका कई बार यौन शोषण किया।

 

महिला का आरोप है कि उसके पिता नौशाद अली ने यह सब वसीम रिजवी के कहने पर ही किया।वसीम रिजवी ने साजिश कर उसकी छोटी बहन का भी गलत इस्तेमाल किया। वसीम के कहने पर पिता ने उसकी फोटो बनायी।फोटो एडिट कर धर्मगुरु के साथ अश्लील ढंग से दिखाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।उसने एक धर्मगुरु के खिलाफ झूठे अश्लील आरोप लगवाए।वसीम और पिता के बहकावे में आकर उसने धर्मगुरु पर यौन शोषण का आरोप लगाया था जो पूरी तरह झूठा था।

 

महिला का आरोप है कि वसीम रिजवी ने अब साजिश कर उसकी छोटी बहन का भी गलत इस्तेमाल किया। बहन की अश्लील फोटो वायरल करा रहे हैं। महिला ने बदनामी के लिए जिम्मेदार वसीम और अपने बड़े भाई समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कराया है।

 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म छोड़कर पिछले साल दिसंबर में हिंदू धर्म अपना लिया। उन्होंने हिंदू धर्म को स्वीकार करने के बाद अपना एक नया नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी रख लिया।