May 25, 2026

वर्तमान मण्डल रेल प्रबंधक लखनऊ व इज्जतनगर को महाप्रबन्धक ने स्मृति-चिन्ह से नवाजा-

Spread the love

*पूर्वोत्तर रेलवे की विदाई समारोह *

 

*वर्तमान मण्डल रेल प्रबंधक लखनऊ व इज्जतनगर को महाप्रबन्धक ने स्मृति-चिन्ह से नवाजा !*

 

*(शीतल निर्भीक ब्यूरो)*

गोरखपुर।पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक श्री अशोक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को महाप्रबन्धक सभाकक्ष गोरखपुर में कार्मिक विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई तथा मण्डल रेल प्रबन्धक, लखनऊ एवं इज्जतनगर को उनके स्थानान्तरण पर उन्हे भावना विदाई दी गयी और स्मृति-चिन्ह से उन्हे नवाजा गया और सम्मानित किया गया।इस बैठक वह विदाई समारोह में प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं तीनों मण्डलों के मण्डल रेल प्रबन्धक उपस्थित थें।

 

इस दौरान समीक्षा बैठक के दौरान महाप्रबन्धक श्री मिश्र ने स्थापना सम्बन्धित लम्बित पड़े केसों को समयसे निपटाने हेतु दिशा-निर्देश दिया।उन्होंने ई-ऑफिस एवं मानव संसाधन प्रबंधनप्रणाली एचआरएमएस पोर्टल पर शत-प्रतिशत कार्य करने हेतु सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया।

 

महाप्रबन्धक श्री मिश्र ने मुख्यालय गोरखपुर तथा तीनों मण्डलों लखनऊ,वाराणसी व इज्जतनगर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लम्बित पड़े वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (ए.पी.ए.आर.) को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु दिशा-निर्देश दिया।इसी क्रम में उन्होंने कार्मिक विभाग से सम्बन्धित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की।इस दौरान श्री बिपिन कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा कार्मिक विभाग के कार्य निष्पादन की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

इसी क्रम में डॉ0 मोनिका अग्निहोत्री मण्डल रेल प्रबन्धक लखनऊ एवं श्री आशुतोष पंत,मण्डल रेल प्रबन्धक इज्जतनगर को 10 अक्टूबर, 2022 को उनके स्थानान्तरण पर भावभीनी विदाई दी गयी।

 

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक श्री अशोक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों ने उन्हें विदाई देते हुये पूर्वोत्तर रेलवे पर मण्डल रेल प्रबन्धक के रूप में उनके उल्लेखनीय कार्य प्रणाली की सराहना की।डॉ0मोनिका अग्निहोत्री ने 20 नवम्बर, 2019 से तथा श्री आशुतोष पंत ने 21 अक्टूबर, 2020 से को मण्डल रेल प्रबन्धक,इज्जतनगर के दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

 

इस अवसर पर श्री अशोक कुमार मिश्र महाप्रबन्धक तथा प्रमुख विभागाध्यक्षों ने मण्डल रेल प्रबन्धक, लखनऊ एवं इज्जतनगर की उपलब्धियों को साझा किया व उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। इसके अतिरिक्त उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मण्डल रेल प्रबन्धक लखनऊ एवं इज्जतनगर ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिये सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार श्री अशोक कुमार मिश्र महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे ने डॉ0मोनिका अग्निहोत्री मण्डल रेल प्रबन्धक लखनऊ एवं श्री आशुतोष पंत, मण्डल रेल प्रबन्धक, इज्जनत नगर को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया।