वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बडागांव के नेतृत्व में चलाये जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में आज दिनांक 05-09-2018 को थाना कपसेठी पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान नेताजी इण्टर कालेज बरकी के पास से अवैध गांजा बेचने हेतु बनारस शहर आ रहे एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनकी तलाशी ली गयी तो उनके *मोटरसाइकिल संख्या यू0पी0 65 ए0सी0 4790 की डिग्गी से प्लास्टिक की थैली में रखा 02 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा* बरामद हुआ । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण-*
1- एजाज अहमद पुत्र मुख्तार अहमद नि0 काजीपुर लल्लापुरा थाना सिगरा जनपद वाराणसी उम्र 26 वर्ष
2- मोनू प्रजापति पुत्र भोलानाथ प्रजापति नि0 लल्लापुरा थाना सिगरा वाराणसी उम्र 25 वर्ष
3- बाबू जायसवाल पुत्र शीतला प्रसाद नि0 लल्लापुरा थाना सिगरा वाराणसी हालपता अवसानगंज थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र 22 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम, का0 भागीचन्द प्रसाद, का0 जितेन्द्र कुमार यादव थाना कपसेठी वाराणसी।

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza