*प्रेस नोट दिनांक 26.07.2022*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात गोरखपुर द्वारा जनपद गोरखपुर के व्यापारी /उद्यमी बंधुओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराए जाने हेतु गोष्ठी आयोजित की गई*
आज दिनांक 26.07.2022 को *पुलिस सभागार, पुलिस लाइन गोरखपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात श्री महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में* जनपद गोरखपुर के व्यापारी /उद्यमी बंधुओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराए जाने हेतु गोष्ठी आहूत की गई। उक्त गोष्ठी में व्यापारियों/उद्यमियों द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। *गोष्टी में कुछ व्यापारियों द्वारा यातायात व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए है, तथा कुछ व्यापारियों द्वारा अपनी समस्याओं जैसे बेतियाहाता हनुमान मंदिर पतली सड़क है जहां जाम लगने की समस्या व आश्रम में सड़क निर्माण में रा- मैटेरियल बेतरतीब सड़क पर फेंकना जिससे जाम की स्थिति/दुर्घटना होती है,* समस्याओं से पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय को अवगत कराया गया उसके निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया है। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की गोष्ठी में यातायात निरीक्षक श्री मनोज कुमार द्वारा व्यापारियों को शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई।एवं सुगम यातायात संचालन में व्यापारियों से अपनी पार्किंग की व्यवस्था करने तथा रोड पर वाहन ना खड़ा करने के सम्बंध में अनुरोध किया गया । *उक्त मीटिंग में टीआई धर्मेंद्र कुमार, टीआई अजीत कुमार पाण्डेय, टीएसआई रामवृक्ष यादव और जनपद गोरखपुर के लगभग 25 व्यापारियों ने मीटिंग में प्रतिभाग किया।*

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-