August 19, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण- अजय मिश्रा

Spread the love

‼ *आज दिनांक 23.11.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼

 

1- *एसएसपी महोदय के निर्देशन में* पुलिस अधीक्षक नगर श्री कुलदीप सिहं गुनावत द्वारा *“पुलिस झंडा दिवस”* के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण कर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया गया व कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया।

 

2- *एसएसपी महोदय के निर्देशन में वामा सारथी पुलिस परिवार वेलफेयर के नेतृत्व में* पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारीजनों का हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्री राजीव जैन मैक्स अस्पताल नई दिल्ली एवं उनकी टीम द्वारा कैम्प लगाकर चेकअप किया गया एवं उपचार व दवा देकर रोगों से सजग रहने के प्रति जागरुक किया गया ।

 

3- अलीगढ़ पुलिस द्वारा बैंक, एटीएम, वित्तीय प्रतिष्ठान आदि की सघन चेकिंग की गयी एवं बैंकों के आस-पास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी ।

 

4- *ऑपरेशन निहत्था* के तहत थाना इगलास पुलिस टीम ने 01 शातिर लुटेरा मय 03 अवैध पिस्टल .32 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 32 बोर व लूट के 5200/- रूपये सहित किया गिरफ्तार ।

 

5- *ऑपरेशन -420* के तहत थाना विजयगढ़ पुलिस द्वारा टीवीएस कम्पनी के जाली पुर्जों सहित 04 अभियुक्त किये गिरफ्तार ।

 

6- *एसएसपी महोदय के निर्देशन* एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा *”पूजा पब्लिक स्कूल अलीगढ़” में यातायात जागरूकता कार्यक्रम* का आयोजन किया गया है एवं एनसीसी कैडिटों से यातायात क्रियान्वयन कराकर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

7- *एसएसपी महोदय के निर्देशन में साइबर सेल अलीगढ़ टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुये पीड़ितो के 36,000/- रूपये कराये वापस ।*

 

8- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 78 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।

 

9- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 34 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।

 

10- ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *737 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 76,500/- रूपये शमन शुल्क* वसूला गया । *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत-174, ऑपरेशन नकेल के तहत रेड लाइट का उल्लघंन करने वाले के विरूद्ध चालान- 131, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने पर-27 चालान, बिना हेलमेट के कारण कुल 176 वाहनों के चालान, फॉल्टी नं प्लेट के कुल 15 वाहनों के चालान।

 

11- अलीगढ़ पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चलाया गया विशेष चेंकिग व पैदल गश्त अभियान ।

 

12- अग्निशमन केन्द्र बन्नादेवी, की यूनिट द्वारा जिन्दल कोरोगेटर गत्ता फैक्ट्री मोहल्ला ब्रहमनगर थाना- सासनी गेट, अलीगढ़ में लगी आग को मोटर फायर इंजन द्वारा बुझाया गया। माननीय मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत चयनित के एम बी इंटर काॅलेज अतरौली, अलीगढ़ में आपदा प्रबंधन कार्यक्रम की कार्यदायी संस्था टाइम्स सेंटर फाॅर लर्निंग लिमिटेड टीम के सहयोग से स्कूल स्टाफ व उपस्थित छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा संबंधित प्रशिक्षण दिया गया व माॅक ड्रिल करायी गयी तथा आग लगने के कारण व उसके उपायों की विस्तृत जानकारी दी गयी ।