‼ *आज दिनांक 22.11.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼
1- *अलीगढ़ पुलिस* द्वारा बैंक, एटीएम, वित्तीय प्रतिष्ठान आदि की सघन चेकिंग की गयी एवं बैंकों के आस-पास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी ।
2- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना रोरावर पुलिस टीम ने 02 अभियुक्त किये गिरफ्तार,कब्जे से अवैध तमंचा,कारतूस बरामद ।
3- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना कोतवालीनगर पुलिस टीम ने जिला बदर अभियुक्त को जनपद की सीमा के अन्दर पाये जाने पर किया गिरफ्तार,कब्जे से अवैध तमंचा,कारतूस बरामद ।
4- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने 02 अभियुक्त किये गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मो0सा0 व एक्टिवा स्कूटी बरामद ।
5- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस द्वारा 03 वारण्टी अभियुक्त किए गए गिरफ्तार ।
6- *एसएसपी महोदय* के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वितीय/ यातायात श्री मोहसिन खान द्वारा यातायात माह के अन्तर्गत “कृष्णा इण्टरनेशनल स्कूल” के छात्रों को यातायात नियमों एवं संकेतों के प्रति तथा सड़क पर सुरक्षित चलने तथा महिला हेल्पलाइन नं0 एवं साइबर अपराधों से सचेत रहने के प्रति जागरूक किया गया।
7- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 87 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।
8- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 38 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।
9- ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *224 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 53,300/- रूपये शमन शुल्क* वसूला गया । *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत-43, *ऑपरेशन नकेल* के तहत रेड लाइट का उल्लघंन करने वाले के विरूद्ध चालान- 16, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने पर-44 चालान, बिना हेलमेट के कारण कुल 98 वाहनों के चालान, फॉल्टी नं प्लेट के कुल 13 वाहनों के चालान।
10. *अलीगढ़ पुलिस* द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चलाया गया विशेष चेंकिग व पैदल गश्त अभियान ।
11. *एसएसपी महोदय* के निर्देशन में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी *श्री गुरु नानक देव जी महाराज का जन्म दिवस (प्रकाश उत्सव) पुलिस लाइन जनपद अलीगढ़ में मनाया गया ।*
12. *एसएसपी महोदय* के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा प्रभारी अग्निशमन केन्द्र गभाना को साथ लेकर श्री गंगादास कोल्ड स्टोरेज, सोमना खैर रोड, गभाना अलीगढ़ का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया तथा स्थापित अग्नि सुरक्षा व्यवस्थ को चैक कर कार्यरत स्टाफ को चलाये जाने व रख-रखाव का प्रशिक्षण दिया गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-