April 22, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण- अजय मिश्रा

Spread the love

‼ *आज दिनांक 07.11.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼

 

1- *एसएसपी महोदय ने पुलिस अधीक्षक अपराध श्री राजेश श्रीवास्तव* का स्थानान्तरण *सेनानायक 41 वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद* व पुलिस अधीक्षक यातायात *श्री सतीशचन्द्र* का स्थानांतरण *पुलिस अधीक्षक अपराध प्रयागराज* होने के अवसर पर विदाई दी ।

 

2- *ऑपरेशन खुशी* के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बाजार में बिछड़ी 04 वर्षीय बच्ची को परिजनों से मिलाकर लौटाई परिवार की खुशियाँ ।

 

3- *एसएसपी महोदय* के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान कर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस ऑफिस,मीटिंग हॉल, बैरिक, क्वार्टर गार्द,आर्मरी,रिकार्ड रूम आदि की साफ-सफाई की गई।

 

4- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना गोधा पुलिस टीम द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार ।

 

5- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना बन्नादेवी पुलिस द्वारा 02 शातिर चोर अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद ।

 

6- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना विजयगढ़ पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर नकबजन गिरफ्तार,कब्जे से चोरी के रूपये,घटना में प्रयुक्त औजार बरामद ।

 

7- सासनीगेट थाने पर नियुक्त आरक्षी द्वारा व्यक्ति के मोबाइल नंबर की जानकारी कर,वापस लौटाए खोये बैंक कार्ड ।

 

8- *अलीगढ़ पुलिस* द्वारा त्योहारों के दृष्टिगत चलाया गया विशेष चेंकिग व पैदल गश्त अभियान ।

 

9- *एसएसपी महोदय* के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में अलीगढ़ यातायात पुलिस द्वारा मैरिस रोड चौराहा, केला नगर चौराहा, किशनपुर तिराहा, एटा चुंगी चौराहा एवं बारहद्वारी चौराहा ऑटो/टैक्सी/टेम्पो के चालकों तथा आमजन को एकत्रित कर यातायात नियमों/सकेंतों की जानकारी दी गयी, तथा उन्हें यातायात नियम के पम्फलेट भी वितरित किये गये ।

 

10- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 57 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।

 

11- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 27 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।

 

12- ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *436 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 55,500/- रूपये शमन शुल्क* वसूला गया । *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत-39, *ऑपरेशन नकेल* के तहत रेड लाइट का उल्लघंन करने वाले के विरूद्ध चालान-237, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने पर- 12 चालान, बिना हेलमेट के कारण कुल 123 वाहनों के चालान, फॉल्टी नं प्लेट के कुल 09 वाहनों के चालान।

 

13- अग्निशमन विभाग अलीगढ़ द्वारा प्रदूषण को देखते हुए नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थलों व पेड-पौधों पर पानी से छिडकाव किया गया, तथा सभी अग्निशमन केन्द्रों पर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा परिसर की साफ-सफाई का कार्य किया गया।