October 29, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण- अजय मिश्रा

Spread the love

‼ *आज दिनांक 25.10.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼

 

1- *अलीगढ़ पुलिस द्वारा बैंक, एटीएम, वित्तीय प्रतिष्ठान आदि की सघन चेकिंग की गयी* एवं बैंकों के आस-पास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी ।

 

2- *एसएसपी महोदय* ने पुलिस लाइन कार्यालय में अभद्रता व शराब के सेवन के कारण *02 पुलिस कर्मियों को निलंबित*

 

3- *एसएसपी महोदय* के निर्देशन पर पुलिस लाइन अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर, कराया गया महिला पुरुष कर्मियों का स्वास्थ्य चेकअप ।

 

4- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना इगलास पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार ।

 

5- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद ।

 

6- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने चोरी का प्रयास करते हुए 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार ।

 

7- *एसएसपी महोदय* के निर्देशन में त्यौहार के अवसर पर चलाया गया विशेष चेंकिग व पैदल गश्त अभियान ।

 

8- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 73 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।

 

9- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 36 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।

 

10- ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *216 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 68,300/- रूपये शमन शुल्क* वसूला गया । *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत- 57, *ऑपरेशन नकेल* के तहत रेड लाइट का उल्लघंन करने वाले के विरूद्ध चालान-121, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने पर- 19 चालान, बिना हेलमेट के कारण कुल 88 वाहनों के चालान, फॉल्टी नं प्लेट के कुल 12 वाहनों के चालान।

 

11- अग्निशमन द्वितीय अधिकारी तालानगरी, द्वारा जलाली क्षेत्र में स्थित आतिशबाजी विक्रय स्थल का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, अग्निशमन केन्द्र तालानगरी पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों द्वारा अग्निशमन केन्द्र परिसर की साफ-सफाई का कार्य किया गया। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी गभाना, द्वारा अग्निशमन केन्द्र पर नव नियुक्त फायरमैनों को प्रशिक्षण दिया गया।