‼ *आज दिनांक 03.10.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ कलानिधि नैथानी के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼
1- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने 04 शातिर चोर किये गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस व चोरी के 21,800/- रुपये बरामद ।
2- *“ऑपरेशन -420”* के तहत थाना गाँधीपार्क पुलिस द्वारा साईबर सेल अलीगढ़ के सहयोग से मुकदमे का सफल अनावरण कर 04 अभियुक्त किये गिरफ्तार, कब्जे से चोरी/ ऑनलाइन धोखाधड़ी करने में प्रयुक्त 11 मोबाइल फोन / 47 सिमकार्ड विभिन्न कम्पनियों के व 05 ए0टी0एम0 कार्ड विभिन्न बैंको के एवं रजिस्टर लेखा-जोखा व क्रेडिट कार्ड डिटेल सहित बरामद ।
3- *थाना मडराक पुलिस ने हाल ही में हुई वृद्धा की हत्या की गुत्थी सुलझा कर किया सफल अनावरण, हत्या में शामिल 03 अभियुक्त किये गिरफ्तार ।*
4- *एसएसपी के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ द्वारा आगामी त्यौहार के दृष्टिगत पीस कमेटी का किया आयोजन ।*
5- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना बन्नादेवी पुलिस टीम ने 02 शातिर चोर किये गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 02 मोबाइल फोन व 10,000/- रुपये बरामद ।
6- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 86 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।
7- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 47 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।
8- ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 532 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 57,600/- रूपये शमन शुल्क वसूला गया । *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत- 52, *ऑपरेशन नकेल* के तहत रेड लाइट का उल्लघंन करने वाले के विरूद्ध चालान-54, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने पर- 16 चालान, बिना हेलमेट के कारण कुल 145 वाहनों के चालान, फॉल्टी नं प्लेट के कुल 08 वाहनों के चालान।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-