October 28, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण- अजय मिश्रा

Spread the love

‼ *आज दिनांक 02.10.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼

 

1- *एसएसपी महोदय* द्वारा देश के दो *महानायकों महात्मा #गांधीजी और #शास्त्रीजी* के आदर्शों को आत्म समाहित करते हुए नमन कर स्वच्छता कर्मियों को कंबल देकर सम्मानित किया ।

 

2- *एसएसपी महोदय* के निर्देशन में *शराब माफिया अभियुक्त गंगाराम कुशवाह व दिगपाल की अचल सम्पत्ति “कीमत करीब 18 लाख 88 हजार 795 रूपये )” गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के अधीन की गयी जब्त*

 

3- *एसएसपी महोदय* के निर्देशन में *“मिशन शक्ति फेज-3” के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति जनपद अलीगढ़* में *बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास* का वातावरण बनाने के उद्देश्य से *अलीगढ़ पुलिस* द्वारा जागरुक किया गया ।

 

4- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना पालीमुकीमपुर पुलिस टीम ने 02 वारण्टी अभियुक्त किये गिरफ्तार ।

 

5- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना बन्नादेवी पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की ईको गाडी बरामद ।

 

6- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 77 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।

 

7- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 43 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।

 

8-ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 684 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 76,500/- रूपये शमन शुल्क वसूला गया । *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत- 61, *ऑपरेशन नकेल* के तहत रेड लाइट का उल्लघंन करने वाले के विरूद्ध चालान-70, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने पर- 24 चालान, बिना हेलमेट के कारण कुल 204 वाहनों के चालान, फॉल्टी नं प्लेट के कुल 24 वाहनों के चालान।

 

9- अग्निशमन केन्द्र बन्नादेवी पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अलीगढ़, अग्निशमन अधिकारी बन्नादेवी, अग्निशमन अधिकारी बन्नादेवी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अतरौली , अग्निशमन द्वितीय अधिकारी तालानगरी , प्रभारी अग्निशमन द्वितीय अधिकारी गभाना, प्रभारी अग्निशमन केन्द्र खैर द्वारा गान्धी जयन्ती के अवसर पर माल्यार्पण कर उपस्थित समस्त कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी।