‼ *आज दिनांक 01.10.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼
1- *अलीगढ़ पुलिस* द्वारा बैंक, एटीएम, वित्तीय प्रतिष्ठान आदि की सघन चेकिंग की गयी एवं बैंकों के आस-पास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी ।
2- *ऑपरेशन निहत्था* के तहत थाना गोधा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध देशी तमंचा,कारतूस बरामद ।
3- *ऑपरेशन निहत्था* के तहत थाना इगलास पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध देशी तमंचा,कारतूस बरामद ।
4- *थाना एएचटीयू अलीगढ़* द्वारा 01 बाल श्रमिक को अवमुक्त कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया ।
5- *ऑपरेशन नार्को* के तहत थाना इगलास, थाना क्वार्सी, थाना बन्नादेवी पुलिस टीम ने 04 अभियुक्त/अभियुक्ता किये गिरफ्तार, कब्जे से अवैध नशीला पदार्थ(गाँजा) बरामद ।
6- *क्षेत्राधिकारी अतरौली श्री शिवप्रताप सिंह* द्वारा *थाना अतरौली* पर अर्दली रुम कर लम्बित विवेचनाओं को गुण दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारी एवं सम्बन्धित विवेचकों को निर्देशित किया गया ।
7- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 65 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।
8- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 36 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।
9- ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 523 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 78,500/- रूपये शमन शुल्क वसूला गया । *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत- 46, *ऑपरेशन नकेल* के तहत रेड लाइट का उल्लघंन करने वाले के विरूद्ध चालान-127, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने पर- 31 चालान, बिना हेलमेट के कारण कुल 260 वाहनों के चालान, फॉल्टी नं प्लेट के कुल 14 वाहनों के चालान।
10- प्रभारी अग्निशमन केन्द्र तालानगरी, द्वारा मैसर्स ब्रिलियेन्ट पब्लिक स्कूल शंकर बिहार कॉलोनी,क्वार्सी का अग्निसुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा यन्त्रों को चैक किया गया तथा नियुक्त स्टाफ को अग्निशमन यन्त्रों को चलाये जाने व रख-रखाव का प्रशिक्षण दिया गया । समस्त अग्निशमन केन्द्रों पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों द्वारा ट्राईपार्ट ड्रिल करायी गयी एवं मेंटीनेंस कर तैयार किया गया, जिससे रेस्क्यू दुर्घटना में त्वरित गति से कार्यवाही सम्पादित की जा सके।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-