September 1, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण- अजय मिश्रा

Spread the love

‼ *आज दिनांक 22.09.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼

 

1. *आपरेशन खुशी* के तहत थाना रोरावर पुलिस टीम ने रास्ता भटके हुए बच्चे उम्र करीब 12 वर्ष को उसके परिजनों से मिलाकर लौटाई खुशियाँ ।

 

2. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना चण्डौस पुलिस ने एक शातिर लुटेरा किया गिरफ्तार,कब्जे से लूटी हुई मोटर साइकिल व अवैध असलहा, कारतूस बरामद ।

 

3. *अलीगढ़ पुलिस* द्वारा बैंक, एटीएम, वित्तीय प्रतिष्ठान आदि की सघन चैकिंग की गयी एवं बैंकों के आस-पास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की गयी ।

 

4. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना क्वार्सी पुलिस टीम द्वारा एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद ।

 

5. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत एक सट्टेबाज गिरफ्तार,कब्जे से सट्टा पर्चा व रूपये बरामद ।

 

6. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना *थाना बरला, गंगीरी, अतरौली, पालीमुकीमपुर* पुलिस टीम ने *05 वारण्टी अभियुक्त किये गिरफ्तार ।*

 

7. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना सासनीगेट पुलिस टीम द्वारा पीसीआर पर लाए गए अभियुक्त की निशांदेही पर चोरी का माल,आभूषण बरामद ।

 

8. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना बन्नादेवी पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद ।

 

9. *उ0प्र0 पुलिस फेमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी)* के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में महिला चिकित्सकों द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए द्वारा निःशुल्क कैम्प का आयोजन किया गया।

 

10. *क्षेत्राधिकारी इगलास* द्वारा थाना गौण्डा पर अर्दली रूम कर विवेचनाओं के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली गई तथा लम्बित विवेचनाओं को गुण दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारी एवं सम्बन्धित विवेचकों को निर्देशित किया गया ।

 

11. *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 79 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।

 

12. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 31 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।

 

13. ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 653 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 92000/-रूपये शमन शुल्क वसूला गया । *ऑपरेशन साइलेंस* के तहत मोडिफाइड साइलेंसर/हूटर/प्रेशर हॉर्न में किए गए चालान:- 05, *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत- 67, *ऑपरेशन नकेल* के तहत बिना परमिट एवं परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध चालानों/सीज की संख्या-07, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध किए गए चालानों/सीज की संख्या:-32,रेड लाइट का उल्लघंन करने वाले के विरूद्व -*चालान-273*, *बिना हेलमेट* के दो पहिया वाहन चलाने पर- *197 चालान*, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने पर- *27 चालान*,ओवरस्पीड एवं गलत दिशा में वाहन चलाने पर कार्यवाही- *चालान-21*, अवयस्क व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर वाहन चलाए जाने पर कार्रवाई- *चालान-05* नो पार्किंग जोन- 23 चालान,11500 जुर्माना।

 

14. *मुख्य अग्निशमन अधिकारी* द्वारा जनपद के अग्निशमन केन्द्र गभाना पर आरटीसी कर रहे नव नियुक्त रिक्रूट कर्मियों व अग्नि सचेतक कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुरूष/महिलाओं की ट्रेनिंग करायी गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

*फायर सर्विस अलीगढ़* द्वारा औद्यौगिक संस्थान,पेट्रोल पम्प आदि स्थलों का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुये उपकरणों को चैक कर उपस्थित स्टाफ को अग्निशमन यन्त्रों को चलाये जाने व रख-रखाव का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही अग्निशमन केन्द्र पर उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा परिसर की साफ-सफाई की गयी ।