July 6, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ कलानिधि नैथानी के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण- अजय मिश्रा

Spread the love

‼ *आज दिनांक 05.09.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ कलानिधि नैथानी के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼

 

1- *एसएसपी ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता एवं जनसम्पर्क हेतु शुरू कराई चौपाल, जनपद के 77 स्थानों पर हुआ चौपाल का आयोजन ।*

 

2- *एसएसपी * के निर्देशन में थाना क्वार्सी पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने *13 साल से फरार 25 हजार रु0 के ईनामी शातिर गोकश/ गैंगस्टर सावेज उर्फ बिट्टू* पुत्र अबरार चौधरी निवासी घेर मरदानखाँ थाना कोतवाली जनपद रामपुर को गिरफ्तार कर की अभूतपूर्व कार्यवाही ।

 

3- *एसएसपी * के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा *शराब माफिया* 1.मुनीष कुमार शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी कस्बा व थाना जवाँ, अलीगढ़, 2.रिषी कुमार शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी कस्बा व थाना जवाँ, अलीगढ़, 3.नीरज चौधरी पुत्र धर्मवीर चौधरी निवासी नरायनपुर थाना खैर, अलीगढ़ के विरुद्ध कमरतोड़ कार्यवाही करते हुए अपमिश्रित शराब का कारोबार/व्यापार कर अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति का चिन्हीकरण/सत्यापन कराकर *गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध चल/अचल सम्पत्ति कीमत 1,72,30,305.70/- रू0 को जब्त किया गया।*

 

4- जनपद पुलिस द्वारा संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित ई0पी0एफ0ओ0 की ऑनलाइन परीक्षा को परीक्षा केन्द्रों पर लगातार भ्रमणशील रहकर सकुशल सम्पन्न कराया गया ।

 

5- थाना पालीमुकीमपुर व थाना इगलास में नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा शस्त्रों की साफ-सफाई तथा श्रमदान कर थाना परिसर की साफ-सफाई की गयी ।

 

6- *ऑपरेशन निहत्था* के तहत थाना अतरौली पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस बरामद ।

 

7- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना गाँधीपार्क पुलिस टीम ने 01 शातिर वाहन चोर किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाईकिल बरामद ।

 

8- *आपरेशन प्रहार* के तहत थाना बरला पुलिस टीम ने शातिर नकबजन किया गिरफ्तार ,कब्जे से चोरी का माल, रूपये व अवैध तमंचा कारतूस बरामद ।

 

9- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 78 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।

 

10- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 40 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।

 

11- ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 756 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 76,500/-रूपये शमन शुल्क वसूला गया ।

*ऑपरेशन साइलेंस* के तहत मोडिफाइड साइलेंसर/हूटर/प्रेशर हॉर्न में किए गए चालान: 12, *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत-42,

*ऑपरेशन ब्लैक कैट* के तहत शीशों पर लगी काली फिल्म उतरवाई गई/चालानः-08

*ऑपरेशन नकेल* के तहत बिना रजिस्ट्रेशन एवं फर्जी रजिस्ट्रेशन के चलने वाले वाहनों के विरूद्व चालान/सीज-19, बिना परमिट एवं परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध चालानों/सीज की संख्या-37, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध किए गए चालानों/सीज की संख्या:-67, बेतरतीब तरीके से खड़े क्रेन के माध्यम से टो- कर ट्रैफिक लाइन भेजे गये वाहन- 12 ।

 

12- मुख्य अग्निशमन अधिकारी, द्वारा भारत सरकार के दिनांक 14.09.2021 को जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु डिफेन्स कोरीडोर, अण्डला पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। अग्निशमन केन्द्रों द्वारा स्थापित अग्निशमन उपकरणों को चेक किया गया तथा परिसर की साफ सफाई की गयी ।

 

13- *क्षेत्राधिकारी खैर शिवप्रताप सिंह द्वारा थाना टप्पल का त्रैमासिक निरीक्षण कर थाना कार्यालय से सम्बन्धित अभिलेखों, हिस्ट्रीशीट चार्ट आदि का अवलोकन किया गया ।*