August 18, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण- अजय मिश्रा

Spread the love

‼ *आज दिनांक 03.09.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼

 

1- अलीगढ़ पुलिस द्वारा बैंक, एटीएम, वित्तीय प्रतिष्ठान आदि की सघन चैकिंग की गयी एवं बैंकों के आस-पास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की गयी ।

 

2- *एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस लाइंस स्थित बारबर शॉप का निरीक्षण किया गया* तथा पुलिसकर्मियों के हित में आधुनिक बारबर शाप बनाने के लिए नई कुर्सियों व अन्य उपकरण हेतु मौके पर ही अनुदान जारी किया गया । एक हफ्ते में ही पुराने बारबर शॉप को उच्चीकृत करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया ।

 

3- *एसएसपी महोदय के निर्देशन में* जनपद पुलिस द्वारा *शराब माफिया* मुनीष कुमार शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी कस्बा व थाना जवाँ,अलीगढ़ व रिषी कुमार शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी कस्बा व थाना जवाँ,अलीगढ़ के विरुद्ध कमरतोड़ कार्यवाही करते हुए अपमिश्रित शराब का कारोबार/व्यापार कर अवैध रूप से अर्जित की गयी *सम्पत्ति का चिन्हीकरण/सत्यापन कराकर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध अचल सम्पत्ति कीमत 2,95,52700/- रू0* को जब्त किया गया।

 

4- *एसएसपी महोदय* के निर्देशों के क्रम में जनपद अलीगढ़ में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किये जाने हेतु वाहन दुर्घटना , आपराधिक घटना घटित होने, वी0आई0पी0 मूवमेंन्ट होने, कानून व्यवस्था की स्थिति में फोर्स का मूवमेंन्ट होने, घायलों को अस्पताल ले जाने और उन्हें समय से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत *ट्रैफिक ग्रिड कार्ययोजना लागू की गयी ।*

 

5- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना दादों पुलिस टीम ने *अतंर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया भंडाभोड़*, 25 हजार के ईनामियाँ सहित 05-05 हजार के 07 ईनामियाँ वांछित वाहन चोर गिरफ्तार, *कब्जे से चोरी की 03 कार व 12 मोटर साइकिल बरामद ।*

 

6- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना गोधा पुलिस टीम द्वारा 09 जुआरी गिरफ्तार, कब्जे से 52 ताश पत्ता व 9850/- रू0 बरामद ।

 

7- *ऑपरेशन निहत्था* के तहत पीआरवी 0765 व थाना खैर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा बरामद ।

 

8- *ऑपरेशन 420* के तहत थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने एक अभियुक्त किया गिरफ्तार ।

 

9- *एसएसपी महोदय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खैर द्वारा थाना पिसावा का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया ।* निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय से सम्बन्धित अभिलेखों, हिस्ट्रीशीट चार्ट आदि का अवलोकन किया गया तथा राजकीय संपत्ति, मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष, थाना परिसर, कर्मचारियों की बैरक आदि की साफ सफाई की चेकिंग की गई ।

 

10- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 57 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।

 

11- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 39 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।

 

12- ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 527 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 95,500/-रूपये शमन शुल्क वसूला गया ।

*ऑपरेशन साइलेंस* के तहत मोडिफाइड साइलेंसर/हूटर/प्रेशर हॉर्न में किए गए चालान: 11, *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत-65,

*ऑपरेशन ब्लैक कैट* के तहत शीशों पर लगी काली फिल्म उतरवाई गई/चालानः-10

*ऑपरेशन नकेल* के तहत बिना रजिस्ट्रेशन एवं फर्जी रजिस्ट्रेशन के चलने वाले वाहनों के विरूद्व चालान/सीज-37, बिना परमिट एवं परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध चालानों/सीज की संख्या-27, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध किए गए चालानों/सीज की संख्या:-64, बेतरतीब तरीके से खड़े क्रेन के माध्यम से टो- कर ट्रैफिक लाइन भेजे गये वाहन- 12 ।

 

13- *एसएसपी महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन नकेल* के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में शहर के अन्दर चलने वाले *28 ऑटो पर यूनिक नम्बर* की कार्यवाही यातायात पुलिस द्वारा की गयी । एवं बिना परमिट एवं परमिट की शर्तो के उल्लघंन करने वाले 02 वाहनों को सीज किया गया ।

 

14- अग्निशमन केन्द्र अतरौली, गभाना, बन्नादेवी की यूनिटों द्वारा हॉज ड्रिल/लैडर ड्रिल की गयी एवं बारी-बारी से हौज फैलाने व बिछाने का कार्य किया गया ।एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी तालानगरी द्वारा सुमंगलम नर्सिंग होम का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया एवं अग्निशमन यन्त्रों को चलाये जाने तथा रखरखाव का प्रशिक्षण दिया गया ।