‼ *आज दिनांक 02.09.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼
1- अलीगढ़ पुलिस द्वारा बैंक, एटीएम, वित्तीय प्रतिष्ठान आदि की सघन चैकिंग की गयी एवं बैंकों के आस-पास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की गयी ।
2- *एसएसपी महोदय के निर्देशन में उ0प्र0 पुलिस फेमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) के नेतृत्व में* पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में महिला चिकित्सकों द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए *निःशुल्क कैम्प* का आयोजन किया गया। कैम्प में महिला चिकित्सकों की टीम द्वारा महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा पुलिस परिवार की महिलाओं की *स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के दृष्टिगत चैकअप, दवा वितरण एवं बीपी चैक* किया गया । डॉक्टरों द्वारा महिलाओं को होने वाली बीमारियों के लक्षण एवं इनकी रोकथाम व बचाव के उपायों के बारे में जागरुक किया गया ।
3- *ऑपरेशन खुशी* के तहत थाना गभाना पुलिस टीम ने गुंमशुदा महिला को तलाश कर परिजनों को किया सुपुर्द, लौटाई खुशियाँ ।
4- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना सासनीगेट पुलिस टीम ने 01 शातिर चोर किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद ।
5- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने 03 शातिर वाहन चोर किये गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद ।
6- *आपरेशन प्रहार* के तहत थाना देहलीगेट पुलिस ने एक सटोरिया किया गिरफ्तार , कब्जे से 1150 रूपये व पर्चा सट्टा बरामद ।
7- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 78 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।
8- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 32 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।
9- ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *255 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 1,21,600/-रूपये शमन शुल्क* वसूला गया ।
*ऑपरेशन साइलेंस* के तहत मोडिफाइड साइलेंसर/हूटर/प्रेशर हॉर्न में किए गए चालान:08, *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत-54,
*ऑपरेशन ब्लैक कैट* के तहत शीशों पर लगी काली फिल्म उतरवाई गई/चालानः-17
*ऑपरेशन नकेल* के तहत बिना रजिस्ट्रेशन एवं फर्जी रजिस्ट्रेशन के चलने वाले वाहनों के विरूद्व चालान/सीज-24, बिना परमिट एवं परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध चालानों/सीज की संख्या-09, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध किए गए चालानों/सीज की संख्या:-43
10- एसएसपी महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान *ऑपरेशन नकेल* के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में शहर के अन्दर चलने वाले *102 ऑटो पर यूनिक नम्बर* की कार्यवाही यातायात पुलिस द्वारा की गयी । एवं बिना परमिट एवं परमिट की शर्तो के उल्लघंन करने वाले 07 वाहनों को सीज किया गया ।
11- अग्निशमन केन्द्र अतरौली, गभाना, तालानगरी की यूनिटों द्वारा आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुये उपकरणों को चैक किया गया तथा उपस्थित व्यक्तियों को अग्निशमन यन्त्रों को चलाये जाने व रख-रखाव का प्रशिक्षण दिया गया एवं अग्निशमन केन्द्र पर उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा अग्निशमन केन्द्र परिसर की साफ-सफाई की गयी। अग्निशमन केन्द्र बन्नादेवी, अलीगढ की यूनिट द्वारा अग्निशमन केन्द्र पर उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा हाइड्रोलिक कटर का अभ्यास किया गया एवं मेंटीनेंस कर अग्निशमन वाहन में रखा गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-