वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
14अप्रैल से संभालेंगे कार्यभार
प्रयागराज 9अप्रैल
राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय यादव को कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।ये मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर के सेवा अवकाश लेने के बाद 14अप्रैल से कार्यभार संभालेंगे। मुख्य न्यायाधीश माथुर का कार्यकाल 13अप्रैल तक है।इसके सेवानिवृत्त होने से पहले ही कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कर दी गयी है।इसकी अधिसूचना अपर सचिव भारत सरकार रजिन्दर कश्यप ने जारी की है।




More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-