April 23, 2026

*वन विभाग के सिपाही का अचानक ट्रांसफर

Spread the love

*वन विभाग के सिपाही का अचानक ट्रांसफर से सोशल मीडिया पर खबर चली रेंजर व डीएफओ के मिली भगत से हुआ* चंदौली। नौबतपुर वन विभाग के सिपाही अवधेश सिंह का आचानक नौगढ़ ट्रांसफर होने से सोशल मीडिया पर खबर चलने लगा डीएफओ व रेंजर के मिली भगत से किया गया अवधेश सिंह का ट्रांसफर। चंदौली जिले के नौबतपुर बार्डर पर हो रही वसूली की खबर प्रकाशित होने के बाद पिछले दिनों क्षेत्रीय वन अधिकारी आरके दीश्रित ने बकायदा पत्रकार वार्ता करके वसूली को खारिज कर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने बताया कि क्षेत्रिय नेताओं और ट्रक मालिकों द्वारा अवैध वसूली का आरोप निराधार हैं। चेक पोस्ट पर जो भी वसूली की जा रही है वह शासन की मंशा के अनुरूप की जा रही है। गौरतलब है कि चंदौली जिले के यूपी बिहार बॉर्डर के नौबतपुर के पास चंदौली रेंज का चेक पोस्ट है। जहाँ बिहार की ओर से आने वाली ट्रको से राजस्व की वसूली होती। जिसे लेकर ट्रक मालिकों और विपक्षी पार्टियों द्वारा आए दिन वन विभाग पर राजस्व वसूली की आड़ में अवैध वसूली का आरोप लगता रहा है। इससे अजीज आकर वन विभाग ने खनिज संपदा और अन्य वन्य सम्पदाओं पर लिए जा रहे राजस्व कर, सुप्रीम कोर्ट और प्रमुख सचिव वन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश की प्रति को मीडिया को दिखाया था। शनिवार को वन विभाग के सिपाही अवधेश सिंह “आलोक” का स्थांतरण नौबतपुर से नौगढ़ कर दिया गया अचानक ट्रांसफर होने से सोशल मिडिया फेसबुक, वाट्स्अप पर खबर चलने लगी। *भ्रष्टाचार मे रोड़ा बने अवधेश सिंह का रेंजर व डीएफओ के मिली भगत से कराया गया है ट्रांसफर।* जिसके बाद क्लाउन टाइम्स ने डीएफओ मनोज कुमार खरे से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि नौबतपुर रेंज पर 6 महीने से जो भी सिपाही है सबका ट्रांसफर किया जा रहा है। अभी अवधेश सिंह का नौगढ़ ट्रांसफर किया गया है। शाम तक और भी सिपाहियों का किया जायेगा।