June 13, 2026

वन विभाग के कार्यालय से फाइलो की चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, कागजात बरामद-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर दिनांक 06.10.22*

 

*वन विभाग के कार्यालय से फाइलो की चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, कागजात बरामद*

 

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट महोदय के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 807/2022 धारा 380 भादवि व बढोत्तरी धारा 411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्त पप्पू पुत्र रामबचन निवासी बबलिया बाबू थाना सेंदुलिया जनपद महराजगंज उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घटना व पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-*

वादी मुकदमा सुधीर कुमार प्रभारी क्षेत्रीय वनाधिकारी मुख्यालय रेंज, गोरखपुर द्वारा दिनांक 05.10.2022 को मुख्य वन संरक्षक पूर्वी क्षेत्र के कार्यालय से दिनांक 29/30.09.2022 की रात्रि में अभिलेखो की चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया । जिस पर थाना कैण्ट पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वन विभाग कार्यालय से चोरी करने वाले अपराधी पप्पू पुत्र रामबचन निवासी बबलिया बाबू थाना सेंदुलिया जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है ।

अभियुक्त पप्पू पुत्र रामबचन निवासी बबलिया बाबू थाना सेंदुलिया जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया तो बता रहा है कि मैं फुटपाथ पर इधर उधर रहता हूँ व रात में अपने साथियों के साथ कबाड़ बिनने का काम करता हू और कबाड़ बिनने के साथ ही मौका मिलने पर चोरी भी कर लेता हूँ मेरे अन्य साथी पेटू, अर्जुन व मोनू है हम सब साथ में ही फुटपाथ पर रहते है । इसी तरह दिनांक 29/30.9.2022 की रात में मैं अपने साथियों के साथ कबाड़ बिन रहा था उसी दौरान मौका पाकर हम लोग वन विभाग के परिसर में घुस गए और कार्यालय कुछ फाइल चोरी कर लिए थे साहब हमसे गलती हो गई हैं ।

 

*अभियुक्त का नाम पता व आपराधिक इतिहास –*

 *पप्पू पुत्र रामबचन निवासी बबलिया बाबू थाना सेंदुलिया जनपद महराजगंज*

•मु0अ0सं0- 807/2022 धारा 380/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

 

*बरामदगी-* एक बंडल फाइल मय कागजात

 

*गिरफ्तारी की टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 धीरेंद्र कुमार राय चौकी प्रभारी जटेपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

3. का0 विनय वर्मा थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

4. का0 संदीप कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर