September 20, 2026

वन रक्षक की मुस्तैदी से पकडे़ गये वन अपराधी – S.M श्रीवास्तव

Spread the love

वन रक्षक की मुस्तैदी से पकडे़ गये वन अपराधी! कीमती लकडि़या बरामद! इलाके में मची हड़कंप!

सोनभद्र/रेनुकूट वन प्रभाग की वन रेंज म्योरपुर के कटौंधी जंगल में वन रक्षक की सूझबूझ और साहसिक गस्त के दौरान खैर का कीमती पेड़ काटते पकडे़ गये तस्कर! खैर के 14 बोटे बरामद साथ ही इसी से जुडे़ अभियान में आरंगपानी गांव में भी कीमती लकडियां बरामद! बताते चलें कि कटौंधी बीट का निगरानी चार्ज संभाले श्यामलाल वन रक्षक अपने खुफिया तंत्र का जाल फैला कर वन अपराधियों को मौके पर ही दबोचने के मामले में माहिर माने जाते हैं! वो जहां भी जाते हैं उनके नाम का खौफ वन अपराधियों के सिर चढ़ कर बोलने लगता है! इनकी मुखबिरी इतनी सटीक होती है कि अपराधी बच नहीं सकते! बीती रात वन रक्षक को खुफिया सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल में लकडी़ चोरी की नीयत से गये हैं! इस हाड़कंपा देने वाली ठण्ड में भी वन रक्षक अपने हमराह दो वाचरों के साथ जंगल की जोखिम भरी गस्त पर निकल पडे़! रात के स्याह अंधेरे में ऊबड़ खाबड़ रास्तों और नालों तथा झांडियों को चीरते दबे पांव अपराधियों तक पहुंच पाना काफी मुश्किल काम था! साथ के वाचर घुप अंधेरे में डर रहे थे इन्होने सबके मोबाइल आफ करवाये और दूर से आती कुल्हाडी़/आरा की आवाज की दिशा में तेंदुये की तरह धीरे धीरे खिसक खिसक कर कटान स्थल से पचास फीट दूर पहुंच कर पोजीशन ले कर अपनी सांसो को नियंत्रित करने लगे! चूंकि अपराधी चार पांच की संख्या में थे और अंधेरे में वो आक्रमण भी कर सकते थे! इस लिये श्यामलाल ने कमाण्डो स्टाइल में साथियो को आवाज देते हुये झपट कर अपराधियो को पकड़ लिया! एक मौके से भागने में कामयाब रहा जिसे सुबह गिरफ्तार कर लिया गया! इधर वन रक्षक की सूचना पर रेंज से विजेन्द्र कुमार वन दरोगा सर्वेश कुमार यादव वन रक्षक ओम प्रकाश जायसवाल आदि स्टाफ भी मौके पर पहुंच चुके थे!
वन अपराधियों के बयान और कुछ और जगहों पर लकडी़ रखे होने की सूचना पा कर सुबह डिवीजन का सचल दल भी मौके पर पहुंचा!
तेजतर्रार डिप्टी रेंजर दीपचंद के कुशल नेतृत्व में म्योरपुर बाजार से एक पिक अप स्वामी को गिरफ्तार करने के बाद उसके बताये गांव आरंगपानी में छापा मार कर लाखों की बेशकीमती लकडिया बरामद की गयी हैं!
लकडी़ चोरी का यह सारा खेल शिवकुमार गोड़ नामक ब्यक्ति द्वारा खेला जा रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है! जांच जारी है सूत्रों की मानें तो शिवकुमार से भी बडा़ कोई सफेद पोश माफिया है जो पर्दे के पीछे रह कर स्थानीय ब्यक्तियों से लकडी़ चोरी करवा कर मालामाल हो रहा है! आज दिन भरे चले इस छापामार अभियान में बुलंद आवाज वाले दीपचंद डिप्टी रेंजर उनके स्टाफ वन कर्मी संजीव कुमार विमल विजेन्द्र कुमार सत्येन्द्र कुमार सिंह सर्वेश कुमार यादव ओम प्रकाश जायसवाल आदि वन कर्मियों को प्रभागीय वनाधिकारी एम पी सिंह उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंजमोहन वर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार ने शाबासी दिया है!
वन कर्मियों की मुस्तैदी और लकडियो की बरामदगी के लिये हमारी CIB टीम भी उनकी सराहना करती है!

आपके हर अभियान में
साथ साथ!
एस एम श्रीवास्तव
नेशनल एडवाइजर!