वाराणसी – 8 फरवरी — बड़ागांव पुलिस ने आज बीती रात मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप पर लादकर वध के लिए ले जाते समय पांच बछड़े तथा सांड को पिकप सहित बरामद किया है जबकि चालक और तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग निकले ।
बड़ागांव थाने के उप निरीक्षक परविंदर कुमार सरोज अपने हमराहियों के साथ रात में गश्त पर निकले थे इसी बीच रात लगभग 12 बजे मुखबिर खास ने सुचना दिया की सफेद रंग के पिकप वाहन नंबर UP 67 T 5317 नंबर की गाड़ी पर गो वंश लादकर वध के लिए ले जाया जा रहा है । सुचना मिलते ही पुलिस बाबतपुर कपसेठी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग करने लगी । पुलिस के द्वारा चेकिंग की भनक लगते ही पशु तस्कर और चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर भाग निकले । पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज करते हुए अपराधियों की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट -सतीश कुमार

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-