*लोहता थाने पर तैनात दारोगा की प्रेमिका का हंगामा*
*शादी का झाँसा देकर शारिरीक शोषण करने का लगाया आरोप*
*लोहता*। पहले शादी का झांसा देकर प्यार करने वाले दारोगा द्वारा शादी से इंकार करने पर प्रेमिका लोहता थाने पहुंच कर जम कर हंगामा किया। इस दौरान प्रेमिका ने अपने प्रेमी दारोगा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, साथ ही दारोगा से शादी कराने की गुहार लगाई।
मामला लोहता थाने पर तैनात एक दारोगा का है। कुशीनगर की रहने वाली एक अध्यापिका 25 वर्षीय युवती से दारोगा का प्रेम दो वर्ष पुर्व हुआ था। दारोगा द्वारा अध्यापिका युवती से शादी करने की बात कर के पिछ्ले एक वर्ष से लिव इन रिलेशन में रह रहा था।आरोप है कि जब मन भर गया तो अब दारोगा शादी करने से मना करने लगा। प्रेमिका द्वारा लाख प्रयास करने के बाद भी दारोगा बार बार शादी से मना करता रहा। जिसके बाद अध्यापिका कुशीनगर से आकर दो दिन से लगातार लोहता थाने का चक्कर काट रही है शनिवार को दोपहर से ही लोहता थाने में आकर वह अपने प्रेमी दारोगा के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ी है।
इसी थाने में तैनात प्रेमी दारोगा से उसकी तिखी झड़प भी हुई। महिला हैल्प डेक्स के कक्ष मे घंटो पंचायत के बाद भी मामला नही सुलझ पाया। अध्यापिका प्रेमिका ने लोहता पुलिस को दारोगा पर मुकदमा दर्ज करने के लिये लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-