November 1, 2026

लोकार्पण के लिए तैयार अत्याधुनिक बेनियाबाग पार्किंग, गोदौलिया और टाउनहाल के बाद अब बेनियाबाग में खास सुविधा-

Spread the love

लोकार्पण के लिए तैयार अत्याधुनिक बेनियाबाग पार्किंग, गोदौलिया और टाउनहाल के बाद अब बेनियाबाग में खास सुविधा

 

 

वाराणसी । गोदौलिया और मैदागिन की अत्याधुनिक पार्किंग के बाद अब बेनियाबाग़ पार्किंग और पार्क को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 दिसंबर को लोकार्पित करेंगे है। शहर में जाम से मुक्ति के लिए स्मार्ट सिटी योजना से पार्किंग ने मूर्तरूप लिया है। बेनियाबाग मैदान में अंडर ग्राउंड पार्किंग स्थल बन जाने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और पूर्वांचल से आने वाले व्यापारियों की गाडिय़ां सुरक्षित खड़ी हो सकेंगी। यहां बहुउद्देशीय मैदान भी होगा जहां जरुरत पडऩे पर हेलीकाप्टर भी उतारा जा सकता है।

 

 

 

पार्किंग निर्माण के दौरान भविष्य में बढऩे वाली गाडिय़ों का भी ध्यान रखा गया है। अत्याधुनिक पार्किंग में हाईड्रोलिक शाफ्ट कार पार्किंग सिस्टम का प्रविधान है। इसके लगने से दोगुनी गाडिय़ां खड़ी की जा सकती हैं। स्मार्ट सिटी के जीएम डॉ.डी वासुदेवन ने बताया कि बेनियाबाग मैदान से राष्ट्रीय स्तर के फुटबाल खिलाड़ी निकले हैं। इसका ध्यान रखते हुए मैदान बरकरार रखा गया है। पार्क में ख़ूबसूरत लैंडस्कैपिंग किया गया है। जूडो प्रैक्टिस एरिया, ओपन जिम, चेस गार्डन, एम्यूजमेंट एरिया यानी कई मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। वाक-वे, वाटर स्पोर्ट्स स्थल, बच्चों को खेलने के लिए आकर्षक झूले, फूड कोर्ट, फ्लावर कोर्ट के अलावा वाटर बाडी में बोटिंग की भी सुविधा रहेगी। ओपन एयर थियेटर, योगा गार्डन, वेंडिंग जोन, ओल्ड ऐज जोन का भी प्रविधान किया गया है। सेंसरी पार्क बनाया गया है जिससे दृष्टि बाधित लोग सुगंध लेकर व टच कर प्रकृति को महसूस कर सकेंगे। इस तरह का गार्डन उत्तर प्रदेश में अपने आप में अनूठा होगा। बेनियाबाग पार्क को जिले का सेंट्रल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है जो शहर का लैंडमार्क जैसा होगा।

 

 

एक नजर में बेनियाबाग पार्क

 

 

-90.42 करोड़ की लागत

 

-16,500 वर्गमीटर क्षेत्रफल

 

-13.5 एकड़ में बन रहा आधुनिक पार्क

 

-470 चार पहिया वाहन खड़े होंगे

 

-130 दोपहिया वाहन खड़े होंगे

 

-01 मार्च 2020 में कार्य हुआ प्रारंभ

 

-23 दिसंबर 2021 को होगा लोकार्पण

 

 

 

बेहतरीन बना है टाउनहाल पार्किंग

 

मैदागिन स्थित टाउनहाल परिसर में वाराणसी स्मार्ट सिटी की ओर से पार्क व अंडरग्राउंड पाॄकग का निर्माण हो गया है। पार्किंग का बेहतरीन उपयोग हो रहा है। इसमें पार्क एंट्रेंस प्लाजा व टिकट बूथ, ओपेन जिम, योग गार्डन, सैंड पिट, बच्चों को खोलने की जगह, लैंड स्केपिंग, फुटपाथ, जागिंग ट्रैक, मेज एरिया, गजीबो, बैठने के लिए स्थान, वेंडिंग जोन आदि से लैस होगा। पूरा परिसर दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया जाएगा। रैंप, बैठने के लिए स्थान, सीढ़यिों पर पकडऩे के लिए रेलिंग, व्हील चेयर के लिए सुविधा आदि अंडर ग्राउंड पाॄकग बनाई जा रही है। भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाने के दृष्टिगत हाइड्रोलिक स्टैक सिस्टम भी लगाया जा रहा है।

 

 

 

एक नजर में पार्किंग

 

-23.21 करोड़ रुपये की लागत

 

-5500 वर्गमीटर क्षेत्रफल

 

-01 मार्च 2020 में निर्माण प्रारंभ

 

-25 अक्टूबर 2021 में लोकार्पण

 

-130 चार पहिया वाहन खड़ा होगा

 

-270 दो पहिया वाहन खड़ा होगा