झारखंड : जमशेदपुर के साकची बाजार में JNAC और प्रशासन के द्वारा आज ऐसे समय में जांच अभियान चलाया गया जब दोपहर के भोजन का समय होता है। बारिश होने के कारण बाजार में उस समय कोई ग्राहक नहीं था। दुकानदार और उनके कर्मचारी भोजन कर रहे थे और JNAC ने मास्क नहीं पहनने का आरोप लगाते हुए कई दुकानों को 3 दिनों के लिए बंद करवा दिया और साथ ही मुकदमे की करवाई करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
लॉक डाउन में पूरी तरह टूट चुके दुकानदारों के ऊपर प्रशासन द्वारा इस तरह की अव्यहारिक कार्यवाही को हम तानाशाही मानते हैं और इसका पुरजोर विरोध करते हैं।
कल शनिवार को प्रशासन के इस काले कानून का विरोध करते हुए हम सभी दुकानदारों से सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा बाजार बंद करने के आह्वाहन का समर्थन करने का आग्रह करते है। यदि प्रशासन द्वारा इस काले कानून को वापस नहीं लिया गया तो व्यवसायी वर्ग उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।
प्रेषक –
सोमनाथ तिवारी (अध्यक्ष)
संदीप बर्मन (महासचिव)
रिटेल मर्चेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन, साकची बाजार

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol