April 19, 2026

लेवल 2 के अस्पताल में लेवल 3 जैसे मरीजों को रखकर इलाज किया जा रहा – बर्नाड गौडी

Spread the love

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में कैंसर से पीड़ित और कोविड-19 से संक्रमित 4 मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें तीन ऐसे मरीज हैं जिनके कैंसर का इलाज कीमोथेरेपी से होता है। डॉक्टरों की टीम इनकी देखरेख में ज्यादा समय बिता रही है, क्योंकि ये सभी गंभीर मरीज हैं। स्वास्थ के लिहाज से देखा जाए तो इन चारों का इलाज लेवल-3 के अस्पताल में किया जाना चाहिए, जहां कोविड-19 साथ कैंसर का भी उपचार हो सके। लेकिन दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में कैंसर की इलाज की सुविधा नहीं है। यहां केवल कोरोना का ही इलाज किया जा रहा है। इस कारण यहां भर्ती कैंसर पीड़ित चारों मरीजों के अंदर डर बना हुआ है।

संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण ऐसे गंभीर मरीज L-2 अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है, लेकिन सवाल यह उठता है कि ऐसे खतरनाक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को L-3 अस्पताल में क्यों नहीं डाला जा रहा। जिम्मेदार अधिकारियों के ऐसे ही ढुलमुल रवैये का नतीजा है कि बनारस में भी मौतों का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। अब तक वाराणसी में कुल 38 लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके संबंधित अधिकारी सबक नहीं ले रहे हैं।