November 8, 2026

लेखपाल ने अधिवक्ता पर तानी पिस्टल, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने की कार्रवाई की मांग-

Spread the love

*लेखपाल ने अधिवक्ता पर तानी पिस्टल, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने की कार्रवाई की मांग*

 

चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाठ नंबर दो स्थित एक निजी कार्यालय पर बुधवार की शाम लेखपाल द्वारा अधिवक्ता पर पिस्टल तान दिये जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मुगलसराय कोतवाली पहुंचे अधिवक्ताओं ने लेखपाल के विरुद्ध तहरीर दी । वहीं अधिवक्ताओं ने घटना की शिकायत पीडीडीयू नगर तहसील एसडीएम से करते हुए विभागीय कार्रवाई की भी मांग की है।