*प्रेस नोट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर दिनांक 14.06.2022*
*लूट की घटना में शामिल शातिर अपराधी को 01 एन्ड्रायड मोबाइल के साथ किया गया गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में* व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर , व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के कुशल पर्यवेक्षण में व रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चौकी प्रभारी कौवाबाग उ0नि0 रामप्रवेश द्वारा की जा रही विवेचना मु0अ0सं0 002/2022 धारा 392,411 भा0द0वि0 के क्रम में आज दिनांक 14.06.2022 को थाना क्षेत्र में घटित घटना के सम्बन्ध में दौरान विवेचना प्रकाश में आये अभियुक्त आदित्य विक्रम सिंह पुत्र राघवेन्द्र विक्रम सिंह निवासी बिलन्दपुर थाना कैंट जनपद गोरखपुर उम्र 25 वर्ष को एक अदद मोबाइल सैमसंग जे 4 के साथ सीनियर सेकण्डरी स्कूल कौवाबाग के पास से समय 12.20 बजे गिरफ़्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 02.01.2022 को समय 20.51 बजे मु0अ0सं0 002/2022 धारा 392 भादवि मे अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
आदित्य विक्रम सिंह पुत्र राघवेन्द्र विक्रम सिंह निवासी बिलन्दपुर थाना कैंट जनपद गोरखपुर उम्र 25 वर्ष
*गिरफ्तारी का स्थान व समय:-*
सीनियर सेकण्डरी स्कूल कौवाब के पास से , समय 12.20 बजे दिनांक 14.06.2022
*बरामदगी:-*
एक अदद सैमसंग जे4 एन्ड्रायड मोबाइल
*अभियुक्त आदित्य विक्रम सिंह का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 316/2022 धारा 41,411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।
2. मु0अ0सं0 192/2022 धारा 323,504,506 भा0द0वि0 थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
3. मु0अ0सं0 0581/2021 धारा 323,504,406 भा0द0वि0 थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
4. मु0अ0सं0 02/2022 धारा 392,411 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम:-*
1-उ0नि0 राम प्रवेश चौकी प्रभारी कौवाबाग थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
2- आरक्षी धर्मवीर सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
3-आरक्षी अनिल कुमार साहनी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-