June 5, 2026

लूटी गई बाइक व नगदी संग दो बदमाश गिरफ्तार*

Spread the love

प्रयागराजः मेजा थाना चौकी कोंहड़ार पुलिस ने डकैती एवम लूट की योजना बना रहे तथा बाइक लूट में शामिल दो शातिरों ब्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट की एक बाइक, पर्स, एटीएम पैन कार्ड, नगदी के साथ घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया गया है ।

मेजा पुलिस ने सम्बन्धित मुकदमा दर्ज कर आगे कार्यवाही में लगी हुई है।

मेजा प्रभारी निरीक्षक तुषार दत्त त्यागी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कोंहड़ार जितेन्द्र कुमार राजपूत बीती रात दल बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी सूचना मिली की कुछ लोग डाबर पुलिया क्षेत्र में डक़ैती एवं लूट की वारदात को अंजाम देने हेतु मौजूद है। इस सूचना पर यकीन कर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अतुल मिश्र, हेड कास्टेबल राज कुमार राय व कास्टेबल जुबेर खा संग वहां पर पहुंचे।

उन्होंने जाल बिझाते हुए मौके से पवन आदिवासी पुत्र स्व0 कमलेश आदिवासी व उमेश आदिवासी पुत्र महेश आदिवासी निवासीगण लालतारा खीरी को लूट की बाइक, नगदी और 500 रुपये समेत हिरासत में लिया ।

मामला रात का होने की वजह से उसके 3 साथी अंधेरा में पुलिस को चकमा देने में सफल हुए वही मेजा पुलिस द्वारा फरार लोगो की तलाश की जा रही है।