May 7, 2026

लालपुर पांडेयपुर नई बस्ती के धोबियाना गली में कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत-

Spread the love

ब्रेकिंग:-लालपुर पांडेयपुर नई बस्ती के धोबियाना गली में कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत ।

 

112 नम्बर व चौकी पर सूचना के बाद मौके पर पहुचे फैंटम ने फायर सर्विस को दिया सूचना।

 

फायर सर्विस के जवानों व मोहल्ले वासियों के सहयोग से कुएं में गिरे वृद्ध व्यक्ति के मृत बॉडी को निकाल लिया गया।

 

इकलौते बेटे का कहना रोज की भांति आज भी रात्रि 1:30 बजे टहलने के लिए निकले थे सुबह खोजने और पुलिस चौकी पर सूचना के बाद पता लगा कुएं के पास बाऊ जी की छड़ी व गमछा पड़ा है।

 

लोगो का कहना धोबियानी गली में स्तिथ कुएं का उपयोग वर्षो से नही किया जाता है उसके बाद भी कुआ खुला रहता है।कभी कोई और दुर्घटना घट सकता है।

 

मौके पर पहुचे चौकी इंचार्ज ने पाँचलोगों का लिखित गवाही लेते हुए मृत बॉडी को परिवार को किया सुपुर्द।