May 7, 2026

लालगंज टोल प्लाजा पर वी0वी0आई0पी0 द्वारा विभिन्न परियोजनाओ के लोकार्पण एवं शिलान्यास हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बैठक कर किया संयुक्त स्थलीय निरीक्षण-

Spread the love

लालगंज टोल प्लाजा पर वी0वी0आई0पी0 द्वारा विभिन्न परियोजनाओ के लोकार्पण एवं शिलान्यास हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बैठक कर किया संयुक्त स्थलीय निरीक्षण

मा0 मुख्यमंत्री एवं मा0 केन्द्रीय मंत्री के आवागमन के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्गाे के लोकार्पण एवं शिलान्यास हेतु हुयी मैराथन बैठक

 

मीरजापुर 19 दिसम्बर, 2021/ मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्य नाथ जी, मा0 केन्द्रीय मंत्री, सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार श्री नितिन गडकरी, मा0 मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार एवं उप मा0 मुख्यमंमत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गो एवं विभिन्न योजनाओ के लोकार्पण एवं शिलान्यास के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल लालगंज अतरैला टोल प्लाजा पर जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार सिंह नंे प्रेस ब्रीफिंग किया। जिलाधिकारी ने बताया कि रूपये 3037 करोड़ की लागत से 146 किलोमीटर लम्बे 04 राष्ट्रीय राजमार्गो को लोकार्पण किया जायेगा। जिसमें डगमगपुर-लालगंज खण्ड, लालगंज-हनुमना खण्ड, प्रयागराज-मीरजापुर में मीरजापुर खण्ड, रामपुर-बैढ़न मार्ग खण्ड का लोकार्पण किया जायेगा। इसी क्रम में जिला प्रशासन की तरफ से 184 करोड़ लागत की 95 परियोजनाओ का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा। उन्होने बताया कि उपर्युक्त सभी योजनाये मीरजापुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी तथा मीरजापुर को बुलंदी की ऊॅचाइयांे पर ले जायेंगी। उन्होने पुलिस एवं प्राशसनिक अधिकारियो को ब्रीफ करते हुये कहा कि सभी अधिकारी पूरी तत्परता एवं लगन के साथ आवंटित जिम्मेदारी को कुशलता के साथ सकुशल पूर्ण करें। उन्होने बताया कि भीड़ पर नियंत्रण आवागमन व्यवस्था पार्किंग व्यवस्था मंच व्यवस्था के साथ विभिन्न व्यवस्थाओ हेतु अलग-अलग मजिस्ट्रेट लगाये है जो पूरे व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखेंगे। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दृष्टिगत रूट डायवर्जन किया है लेकिन मानवीय आधार पर बीमार व्यक्तियो एवं एम्बुलेंस के लिये विशेष व्यवस्था किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार सिंह ने ब्रीफ करते हुये कहा कि लालगंज, अतरैला टोल प्लाजा पर हेलीकाप्टर उतरने के सुरक्षा के दृष्टिगत आस पास की हाई मास्क लाइट खम्भो को हटाने का निर्देश दिया। उन्होने वी0वी0आई0पी0 तथा लाभार्थियो के आवागमन के दृष्टिगत समुचित ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था पर बल दिया। जनसभा स्थल पर मंच की व्यवस्था के क्रम में प्रेस गैलरी एवं वी0वी0आई0पी0 गैलरी पर विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर जिस ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिस अधिकारी लगाये जायेंगे वे पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। उन्होने लाभार्थियो के आवागमन के दृष्टिगत भीड़, वाहनो की पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा दृष्टिगत बैरीकेटिंग हेतु विधिवत प्लान बनाते हुये पुलिसकर्मियो एवं अधिकरियो को अवगत कराया। उन्होने वी0वी0आई0पी0 के रूकने की व्यवस्था स्कार्ट, पायलट एवं सुरक्षा की नियमानुसार व्यवस्था हेतु सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया।