September 28, 2026

लाखों ठगी करने वाला गिरफ्तार

Spread the love

*लाखों का ठगी करने वाला आया पुलिस के शिकंजे में*

थाना सिगरा क्षेत्र के शिवपुरवॉ शुभेंदु राय पुत्र सुमन राय पिछले एक वर्षों से प्रार्थी गोविंद वर्मा शिवम् वर्मा शुभम चौरसिया गोलू विंद रवि श्रीवास्तव से सरकारी नौकरी रेलवे में दिलाने के नाम पर लोगों से पैसा ऐंठ गोल गोल घुमा रहा था, यही नहीं पीड़ित के मुताबिक अपने आप को आईएएस अधिकारी का रिश्तेदार बताते हुए सरकारी नौकरी दिलवा रहा था जिसको पुलिस ने बीते 3 दिनों से उठा कर थाने ले आई और पूछताछ कर रही है इसके बावजूद भी अभी तक पूछताछ की प्रक्रिया पुलिस की पूरी नहीं हो पाई ,जब आज लोगों ने इकट्ठा होकर थाने पर जमावड़ा लगाया तो थाना प्रभारी महोदय पीड़ितों को धमकाते हुए छोड़ने की धमकी देने लगे इतने में सारे लोग वहां उपस्थित हो गए और मुकदमा पंजीकृत करने की दबाव बनाने लगे तब जाकर थाना प्रभारी ने अप्लीकेशन स्वीकार किया !!