*आवश्यक सूचना : एस. पी आफिस घेराव || ललौली थानांतर्गत तीन माह से अगवा चौदह वर्षीय नाबलिग बच्ची के लिए दर दर भटक रहे माता -पिता मदद के लिए व अलग अलग थानाक्षेत्रों में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न प्रकरणों को लेकर गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में संगठन की सैकड़ो महिलाओं एवं पीड़ितों को साथ लेकर एस. पी आफिस फतेहपुर का घेराव आज दिनांक 28 जून 2021 समय 11:30 बजे |*
*संगठन की मांगे : – पुलिस द्वारा हीलाहवाली के कारण जनपद में निरंतर बढ़ रहे महिला उत्पीड़न के मामले जिससे महिलायें एवं बेटियां असुरक्षा महसूस कर रही हैं और पुलिस द्वारा सक्रियता के साथ उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है,पीड़ित महिलाओं की समस्या तक सुनी नहीं जा रही है और जब सुनी भी जाती है तो वो सिर्फ खानापूर्ति तक ही सीमित रह जाती है |*
*जनपद की ललौली थाना पुलिस तो हीलाहवाली व अंधेरगर्दी की सारी हदें ही पार कर रही है,महिला उत्पीड़न, अपराध, अशांति व अवैध खनन की समस्या चरम पर है |*
*तीन माह से अपहृत नाबालिग बच्ची की तलाश के बजाय भ्रष्टाचार के चलते ललौली पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जिससे उसके माता पिता मदद हेतु दर दर भटकने को मजबूर हैं |*
*अतः इन सभी समस्याओं का निदान किया जाये,अपहृत बच्ची को बरामद किया जाये | इन्ही प्रमुख मांगों को लेकर आज एस.पी आफिस का घेराव सुनिश्चित |*





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-