*लड़की बनकर लोगों से करता था चैटिंग और फिर बनाता था शिकार, पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार*
*जयपुर(राजस्थान)*
हर तरीक़े से ठगों के अलग- अलग पैंतरे अपनाने की तरकीबों की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं।एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला आया है राजस्थान में, यहां भरतपुर जिले में एक ठग लड़की बनकर लोगों को फंसाता था। यह ठग लोगों से अश्लील चैटिंग करके उनसे पैसे ठगता था।पुलिस ने उसके पास से कई मोबाइल और फर्जी सिमकार्ड बरामद किए हैं।
*कई घटनाओं को दे चुका है अंजाम*
भरतपुर पुलिस ने बताया कि यह ठग कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आज तक के मुताबिक यह बदमाश बेहद शातिर ढंग से लोगों को अपने शिकंजे में लेता था। वह सामने वाले को यकीन दिलाता था कि वह लड़की है। इसके बाद वह उससे चैटिंग शुरू कर देता था। चैटिंग करते-करते वह अपने शिकार को शिकंजे में ले लेता था।इसके बाद वह उन्हें अश्लील फोटो भेजकर फंसा लेता और उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर देता। इसके बाद वसूली का खेल शुरू होता है। पुलिस के मुताबिक उसके पास इस बदमाश की शिकायतों की लंबी फेहरिस्त थी।
*पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार*
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह बदमाश एक बार फिर ऐसी ही वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया।अपराधी पुलिस के इस चकमे से बच नहीं सका और पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके पास से 4 मोबाइल और 10 फेक सिम बरामद किए हैं। पुलिस के साथ पूछताछ में बदमाश ने भी अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसने बताया कि वह अब तक कई लोगों से पैसे की उगाही कर चुका है और लाखों रुपए वसूल चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल में जुटी है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-