September 1, 2026

लखीमपुर फाइल्स’ भी बनना चाहिए:अखिलेश यादव-

Spread the love

*’लखीमपुर फाइल्स’ भी बनना चाहिए;अखिलेश यादव*

 

अखिलेश यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए लखीमपुर फाइल्स बनाने की मांग कर डाली. उन्होंने कहा कि अगर कश्मीर फाइल्स फिल्म बनी है तो लखीमपुर फाइल्स फिल्म भी बननी चाहिए. बता दें कि पिछले साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर में जीप से कुचलने के कारण 8 लोगों की मौत हो गई थी. इसमें किसान भी शामिल थे. आरोप है कि जीप गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा चला रहे थे. फिल्म द कश्मीर फाइल्स की प्रधानमंत्री मोदी कई बार तारीफ कर चुके हैं.