July 13, 2026

लखनपुर का लाल बना लेफ्टिनेंट कर्नल

Spread the love

*वाराणसी चोलापुर*

चोलापुर। जान हथेली पर रखकर देश की सेवा करने का जज्बा अगर किसी में है तो वह है भारतीय सेना में। जिसमें चोलापुर क्षेत्र के लखनपुर गांव के एक साधारण परिवार से जुड़े संदीप कुमार गुप्ता ने पूरे क्षेत्र का सीना चौड़ा कर दिया। सूबेदार मेजर व आनरी लेफ्टिनेंट पारस नाथ गुप्ता के दूसरे नम्बर का बेटा संदीप कुमार गुप्ता लेफ्टिनेंट कर्नल का पद भार संभाला। जिससे चोलापुर सहित पूरे वाराणसी जनपद का मान बढ़ाया।
संदीप इस समय राजस्थान के बाड़मेर में लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में देश की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। पदभार ग्रहण करने की जानकारी मिलते ही सोमवार को लखनपुर गांव में खुशी का माहौल बन गया। और संदीप के दादा जग्गू गुप्ता के घर जाकर बधाई देने वालों का तांता लग गया।